फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Five lakhs grabbed in the name of loan

Kaithal News: ऋण के नाम पर हड़पे पांच लाख

Sat, 20 Jul 2024 05:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 20 Jul 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Five lakhs grabbed in the name of loan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। थाना शहर की पुलिस ने ऋण दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक महिला व एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

थाना शहर में दी गई शिकायत में हरिनगर निवासी महिला कविता ने बताया कि उनके पड़ोस में पूजा नाम की महिला रहती है। आरोप है कि पूजा ने उसे, पूनम व अन्य महिलाओं से कहा कि कि वह उन्हें कम दर पर ऋण दिलवा देंगी। इसे लेकर वे पांच महिलाएं एकत्रित हो गई व उन्हें ऋण लेने के लिए अपने दस्तावेज दे दिए। पूजा ने उन्हें अगल-अलग बैंकों से करीब पांच लाख का ऋण दिलवा दिया।
विज्ञापन


बाद में पूजा ने उनसे कहा कि वह समय पर किस्त नहीं चुका पाएंगी इस कारण ज्यादा ब्याज देना पड़ेगा। पूजा ने महिलाओं को अपनी बातों में लेकर उनके एटीएम ले लिए तथा लोन की राशि अपने खाते में जमा करवा ली। शुरुआती दौर में पूजा किश्त भरती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि जब उस द्वारा 11वीं किस्त नहीं भरी गई तो बैंक अधिकारियों ने उनके यहां दस्तक दी तथा कहा कि उनका ऋण बकाया है। जब उन्होंने पूजा से बात की तो पूजा ने राशि देने से साफ इंकार कर दिया। आरोप है की पूजा के साथ इस कार्य में एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी राकेश की भी मिली भगत है। मामले के जांच अधिकारी थाना शहर प्रभारी बीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed