{"_id":"69dd4f2453808fd518039b92","slug":"five-complaints-were-resolved-on-the-spot-in-the-samadhan-camp-kaithal-news-c-18-1-knl1004-885733-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: समाधान शिविर में पांच शिकायतों का मौके पर निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: समाधान शिविर में पांच शिकायतों का मौके पर निपटारा
Tue, 14 Apr 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
कैथल। लघु सचिवालय के सभागार में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में एडीसी सुशील कुमार ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं। शिविर में कुल 6 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से पांच का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। एक मामले में जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एडीसी ने अधिकारियों को सभी शिकायतों का समयबद्ध व स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी जनशिकायत को लंबित नहीं रखा जाए। समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, पेंशन, बिजली, एचएसवीपी, पीडब्ल्यूडी व पुलिस से जुड़ी शिकायतें आईं। एडीसी ने कहा कि समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित निपटारे का प्रभावी माध्यम है। संवाद
विज्ञापन