{"_id":"60f9c7fb8ebc3e57fc616468","slug":"first-three-days-trial-of-oxygen-plant-in-district-civil-hospital-kaithal-news-knl774031161","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का पहले तीन दिन होगा ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का पहले तीन दिन होगा ट्रायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला नागरिक अस्पताल में स्थापित किए गए ऑक्सीजन प्लांट की शुरुआत अगले सप्ताह में हो जाएगी। प्लांट को शुरू करने से पहले स्वास्थ्य विभाग शुरू के तीन दिन इसका ट्रायल करेगा। ट्रायल में देखा जाएगा कि प्लांट सही तरीके से काम कर रहा है या नहीं। इसके अलावा इसे बिजली और जनरेटर दोनों माध्यमों से चलाकर भी देखा जाएगा। कुल मिलाकर अगले सप्ताह में प्लांट से ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू करने की स्वास्थ्य विभाग की तैयारी है। विदित रहे कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की भारी कमी हो गई थी। जिले में एक भी ऑक्सीजन प्लांट नहीं है। ऑक्सीजन के लिए कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला और जींद तक जाकर सिलिंडरों का प्रबंध करना पड़ता था। अब जिले में ही ऑक्सीजन प्लांट बन जाने से लोगों को राहत मिलेगी। संवाद
इंस्टॉलेशन का कार्य जारी
अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट की इंस्टॉलेशन का कार्य जारी है। अधिकारियों का कहना है कि प्लांट में इलेक्ट्रिकल और पाइप कनेक्टिविटी में थोड़ा समय लग रहा है। प्लांट शुरू होते ही सबसे पहले यह देखा जाएगा कि सभी प्वाइंट्स पर ऑक्सीजन पहुंच रही है या नहीं। इसके अलावा अन्य प्रबंधों को भी इस दौरान पूरा कर लिया जाएगा।
एक हजार लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन होगी तैयार
प्लांट से एक हजार लीटर प्रति मिनट की गति से ऑक्सीजन तैयार होगी। प्रति मरीज ऑक्सीजन की लागत 10 से 15 लीटर की है। फिलहाल अस्पताल में केवल तीन मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर में ऑक्सीजन की खपत बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
सिविल सर्जन डॉ. शैलेंद्र ममगाईं शैली ने कहा कि प्लांट की इंस्टॉलेशन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। शुक्रवार को बाकी कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद ट्रायल लिया जाएगा और फिर सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। जिले के कुछ अन्य अस्पतालों में भी प्लांट लगाने का विभाग का प्रयास है।