फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   First merit list tomorrow, provisional list will be released today

Kaithal News: पहली मेधा सूची कल, आज जारी होगी प्रोविजनल लिस्ट

Wed, 25 Jun 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 25 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
First merit list tomorrow, provisional list will be released today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची वीरवार (27 जून) को जारी की जाएगी। इससे पहले बुधवार को प्रोविजनल लिस्ट प्रदर्शित की जाएगी। जिले के सभी कॉलेजों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विद्यार्थियों की सहायता के लिए कॉलेजों में हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं, जहां मेरिट से संबंधित जानकारी दी जाएगी।


जिले के 15 सरकारी व निजी कॉलेजों में कुल करीब 9500 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें सबसे अधिक आवेदन आरकेएसडी कॉलेज को प्राप्त हुए हैं।

आरकेएसडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यबीर मैहला ने बताया कि स्नातक स्तर पर चार संकायों में कुल 17 पाठ्यक्रमों की 2445 सीटों के लिए अब तक 3516 आवेदन मिले हैं। इनमें से 2112 विद्यार्थियों ने आरकेएसडी को प्रथम वरीयता दी है, जो कि राज्य के एडेड कॉलेजों में सबसे अधिक है। यह कॉलेज की लोकप्रियता को दर्शाता है।
विज्ञापन


डॉ. मैहला ने बताया कि 27 जून से फीस जमा कराने की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 30 जून तक चलेगी। इसके लिए कॉलेज के मुख्य सभागार में सभी संकायों के

अनुसार अलग-अलग फीस काउंटर तैयार किए गए हैं। साथ ही हेल्प डेस्क पर विद्यार्थी एडमिशन प्रक्रिया से जुड़ी हर जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed