फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   First-ever Salasar-Khatu Dham pilgrimage organized from Rajaund.

Kaithal News: राजौंद से पहली बार सालासर-खाटू धाम यात्रा का आयोजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
First-ever Salasar-Khatu Dham pilgrimage organized from Rajaund.
सालासर-खाटू धाम यात्रा पर रवाना होते राजौंद के श्रद्धालु। - फोटो : 1
राजौंद। श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से पहली बार सालासर और खाटू धाम की धार्मिक यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा के लिए कमेटी की ओर से एक एसी बस की व्यवस्था की गई। इसमें लगभग 65 श्रद्धालु सवार होकर दर्शन के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के सहज और शांतिपूर्ण दर्शन किए। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने इस यात्रा को अत्यंत सुखद और आध्यात्मिक अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि राजौंद से पहली बार इस प्रकार की यात्रा शुरू होने से लोगों में काफी उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने कमेटी से आग्रह किया कि भविष्य में भी इस प्रकार की धार्मिक यात्राओं का आयोजन नियमित रूप से किया जाए। यात्रियों ने बताया कि इस दौरान कमेटी के प्रधान मोकम राणा, कैशियर धर्मेंद्र अरोड़ा, शोकी राणा, रमेश भारद्वाज, कुलदीप, नानूराम व पंडित श्रीकृष्ण ने पूरे सफर में प्रत्येक श्रद्धालु का परिवार की तरह ध्यान रखा, जिससे यात्रा और भी सुखद बन गई।

सालासर-खाटू धाम यात्रा पर रवाना होते राजौंद के श्रद्धालु।

सालासर-खाटू धाम यात्रा पर रवाना होते राजौंद के श्रद्धालु।- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed