{"_id":"67759c8de9f115e10203b887","slug":"first-day-of-the-year-celebrated-with-service-kaithal-news-c-18-1-knl1004-551734-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सेवाभाव के साथ मनाया वर्ष का पहला दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सेवाभाव के साथ मनाया वर्ष का पहला दिन
Thu, 02 Jan 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 02 Jan 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में सेवाभाव के साथ वर्ष का पहला दिन मनाया गया। कहीं किसी ने रक्तदान किया तो कई जगहों पर भंडारे हुए। श्री साईं रसोई सेवा समिति रजि. कैथल ने नववर्ष पर अपने कार्यालय में बने साईं मंदिर में भजन-कीर्तन का विशेष आयोजन किया।
इस भव्य कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्ति और समर्पण के साथ साईं बाबा का गुणगान किया और नववर्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत शाम चार बजे समिति की प्रधान प्रिया ठकराल के नेतृत्व में दीप प्रज्वलन और साईं बाबा की आरती से हुई। भजन-कीर्तन में सुप्रसिद्ध गायक दर्पण शर्मा ने साईं तेरी महिमा न्यारी... और ओम साईं राम... जैसे भजनों की प्रस्तुतियों से सभी को भक्तिरस में डूबो दिया।
समिति की प्रधान प्रिया ठकराल ने कहा में साईं बाबा के प्रति हमारी अटूट श्रद्धा और उनके उपदेशों को समाज में फैलाने का एक प्रयास है। साईं बाबा की कृपा से हमें यह अवसर मिला है और हम सभी श्रद्धालुओं का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने कीर्तन में पहुंच कर इसे सफल बनाया। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित भक्तों को घर पर बने प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने मंदिर में साईं बाबा का आशीर्वाद लेकर नववर्ष की शुभ शुरुआत की। इस आयोजन ने साईं भक्तों के बीच समर्पण, आध्यात्मिकता का माहौल बनाया।