{"_id":"6701b1bf5417af482702b7d4","slug":"first-bowed-head-in-temples-then-voted-kaithal-news-c-18-1-knl1004-492884-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पहले मंदिरों में झुकाया शीश, फिर किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पहले मंदिरों में झुकाया शीश, फिर किया मतदान
Sun, 06 Oct 2024 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 06 Oct 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/कलायत/गुहला-चीका/पूंडरी। विधानसभा चुनाव के दौरान जिले की सभी विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों ने भी परिवार सहित वोट किया। मतदान करने से पहले सभी पार्टियों के उम्मीदवार व दिग्गजों ने पहले मंदिरों में माथा टेका। इसके बाद उन्होंने पूजा-अर्चना की और फिर मतदान करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचे।
कैथल से कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य सुरजेवाला ने सेक्टर 20 के इंडस स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर पत्नी सहित तो लीला राम ने परिवार सहित अपने गांव उझाना में वोट डाला। वहीं, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने वोट डालने से पहले श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर में माथा टेका।
कलायत में पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा और आप प्रत्याशी अनुराग ढांडा भी परिवार सहित वोट डालने मतदान करने के लिए पहुंचे। रणदीप सुरजेवाला कैथल शहर व गांव के प्रत्येक बूथ पर जाकर कार्यकर्ताओं से भी मिले।
विज्ञापन
उधर, कलायत से आप प्रत्याशी अनुराग ढांडा वोटिंग से पहले परिवार सहित कलायत के प्रसिद्ध कपिल मुनि मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद अनुराग ढांडा ने अपनी धर्मपत्नी ज्योति संधू के साथ कलायत अनाज मंडी के बूथ नंबर 32 पर जाकर मतदान किया। उन्होंने आम जनता की तरह लाइन में लगकर मतदान किया। ढांडा ने कहा कि कलायत की जनता ने बदलाव के लिए मतदान किया है। वहीं, पूंडरी में भाजपा प्रत्याशी सतपाल जांबा और आजाद प्रत्याशी सतबीर भाणा ने भी परिवार के सदस्यों के साथ मतदान किया। इसके साथ ही गुहला से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र हंस ने भी सीवन में बने मतदान केंद्र में मतदान किया।
प्रांत में अब बदलाव आवश्यक ः सुरजेवाला
रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा प्रांत में अब बदलाव आवश्यक है क्योंकि जिसको सरकार चलाना आता हो और जिनका जन जन का नाता हो ऐसी सरकार की जरूरत है। रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा ने जनता पर 10 साल से कुशासन का कुचक्र चलाया, जिस प्रकार से किसानों को उत्पीड़न किया गया। जिस प्रकार से गरीबों व पिछड़ों को अत्याचार की आग में धकेल दिया गया। युवाओं के भविष्य को मंडियों में बेचा गया।