फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fire rained from the sky, mercury crossed 45, no hope of relief yet

Kaithal News: आसमान से बरसी आग, पारा 45 के पार, अभी राहत के नहीं आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Fire rained from the sky, mercury crossed 45, no hope of relief yet
कैथल। शहर और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को पारा 45 डिग्री के पार रहा। इस दौरान चिलचिलाती धूप के साथ गर्म हवा की थपेड़ों से जनजीवन बेहाल रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अभी पांच दिन गर्मी से राहत के आसार नहीं है। 20 जून के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। साथ ही बूंदाबांदी के साथ प्री मानसून की भी दस्तक होगी।
विज्ञापन

भीषण गर्मी से न सिर्फ जनजीवन प्रभावित रहा, बल्कि सड़कों और बाजारों में भी दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। इससे कारोबारियों को भी नुकसान उठाना पड़ा। सुबह से ही खिली धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग परेशान दिखे। दिन चढ़ने के साथ ही 11 बजे के बाद मानों आसमान से आग बरस रही है। आमतौर पर गुलजार रहने वाले शहर के मुख्य बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। स्थिति यह रही कि गर्मी से बचाव के लिए लोग एसी, कूलर और पंखों का सहारा लेते रहे। गर्मी से राहत के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का भी सेवन करते दिखे। ठंडी लस्सी, गन्ने का जूस, शिकंजी, ठंडाई, नींबू पानी, नारियल पानी पेय पदार्थों की मांग काफी बढ़ गई है। कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डा. रमेश वर्मा का कहना है कि शनिवार को अधिकतम तापमान 45.1 रिकॉर्ड किया गया है। भीषण गर्मी से अभी पांच दिन और राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 20 जून के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।
विज्ञापन


गर्मी में खानपान कर रखें ख्याल
नागरिक अस्पताल के डॉ. राजीव मित्तल ने कहा कि गर्मी के मौसम में खानपान में एहतियात बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि धूप से आकर तत्काल फ्रिज का ठंडा पानी न पीएं। बासी भोजन और फास्ट फूड का प्रयोग भी न करें। तले खाद्य पदार्थों से परहेज रखें, नींबू पानी सहित अन्य तरल पदार्थों का सेवन अधिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed