फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   fire in three story building, woman and child injured

तीन मंजिला घर में आग, लोगों ने तिरपाल बांधीं, चौथी मंजिल से कूदकर परिवार ने बचाई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
fire in three story building, woman and child injured
गांव क्योड़क में रविवार की रात एक घर में बनाई गई मनियारी की दुकान में आग लग गई। बचने के लिए परिवार ने गांव के लोगों द्वारा नीचे पकड़ी गई तिरपाल पर छत से कूदकर जान बचाई। इस दौरान महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। उसे हिसार के अस्पताल में रेफर किया गया है। वहीं दस वर्षीय बच्चे को सांस लेने में तकलीफ के बाद शाह अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी युवक ने बताया कि गांव में गोपाल के घर में ही मनियारी की दुकान है और उसने तीन मंजिला भवन बनाया हुआ है। अज्ञात कारणों के कारण रविवार को पहली मंजिल पर आग लगी। परिवार के लोग बचने के लिए ऊपर चले गए। इसके बाद आग बढ़ती गई और परिवार में गोपाल, उसकी पत्नी आशा, उनका पुत्र कृष व पूर्व छत पर पहुंच गए। इस दौरान एकत्रित ग्रामीणों ने तिरपाल (पल्ली)बांधी और परिवार के चारों सदस्य उसके ऊपर कूद गए। आशा के कूदने के समय पल्ली फट गई और नीचे गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आई हैं। आशा व उसके पुत्र कृष को शाह अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां से आशा को हिसार रेफर कर दिया गया। वहीं कृष को सांस लेने में तकलीफ के बाद शाह अस्पताल में भर्ती किया गया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। तंग गली के कारण दमकल की गाड़ियां घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाईं। लंबी पाइप और अन्य साधनों से गांव के लोगों ने आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवार से अशोक कुमार ने बताया कि ऊपर वाले का शुक्र है कि सभी की जान बच गई। उनकी भाभी आशा को पेट में चोट आई है। उसे हिसार रेफर किया गया है। दमकल विभाग से मिली सूचना के अनुसार मौके पर तीन गाड़ियां गई हुई हैं। वहां से अभी सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed