फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fire in rice mill causes panic

Kaithal News: राइस मिल में आग से मची अफरातफरी

Fri, 02 May 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 02 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Fire in rice mill causes panic
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। करनाल-पटियाला हाईवे पर स्थित ढांड में एक राइस मिल में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। तेज हवा के चलते आग ने एकदम भयानक रूप धारण कर लिया।

आरजी राइस मिल के मालिक राकेश ने बताया कि अचानक शार्ट सर्किट होने से राइस मिल में आग लग गई। उस समय मजदूर भी वहां काम कर रहे थे। मजदूरों और सड़क से गुजरने वाले राहगीरों ने दमकल विभाग को सूचना दी। ढांड थाना प्रभारी संजय कुमार तथा डायल 112 की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। मशक्कत के बावजूद आग भड़कती गई।

तेज हवाओं के चलते और राइस मिल में पड़े धान के छिलके, पराली तथा अन्य सामान आग लगते ही राख के ढेर में तब्दील हो गए। वहां रखा बिजली का ट्रांसफार्मर भी जल गया। जहां पर आग लगी उसके साथ ही धान के कट्टों का बहुत बड़ा स्टाक चावल निकालने के लिए रखा हुआ था। मिल मालिकों ने उसे आग से बचाने के लिए मजदूरों की सहायता से तुरंत वहां से हटवाया।
विज्ञापन


इसी प्रकार दूसरे हॉल शेड में चावल से भरे बैग पड़े हुए थे। गनीमत रही कि समय रहते आग को देख लिया और उस पर काबू पाने के लिए जुट गए। आग लगने से राइस मिल के शेड लाल हो गए और धुआं निकलता दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed