{"_id":"6330bc7596de6215fb0e9674","slug":"fire-in-brush-factory-due-to-short-circuit-kaithal-news-knl1223792162","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से ब्रश फैक्टरी में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से ब्रश फैक्टरी में आग
विज्ञापन
कैथल। फ्रांसवाला रोड स्थित एक ब्रश फैक्टरी मेेेें शार्टसर्किट से आग लगने से लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मी अपनी गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझानी शुरू की। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि फैक्टरी में लोहे, प्लास्टिक व लकड़ी के ब्रश बनाए जाते हैं। यह सारा माल ज्वलशील था, जिस कारण से आग अधिक धधक गई।
फैक्टरी मालिक अभिषेक गोयल ने बताया कि वह फैक्टरी को शाम छह बजे बंद कर देते हैं। शाम के समय साढ़े नौ बजे पड़ोसी का फोन आया कि वहां से धुआं उठ रहा है और आग की लपटें निकल रही हैं। वह तुरंत मौके पर पहुंचे। जब तक वह आए, लपटें तेज हो चुकी थीं। उन्होंने फायर बिग्रेड व डायल 112 पर कॉल किया। इस बीच आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग बढ़ती जा रही थी। लकड़ी व प्लास्टिक के सामान की वजह से आग पर काबू पाना आसान नहीं दिख रहा था।
इस बीच दमकल व पुलिस के कर्मचारी भी वहां पहुंच गए। आग बुझाने के लिए फैक्टरी की दीवारें भी तोड़नी पड़ी। चार घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गोयल फैक्टरी में दो फ्लोर पर माल तैयार था। नीचे वाला माल पूरी तरह से जलकर राख हो गया है। मशीनों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि करीब 17 से 18 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग से फैक्ट्री की मशीनें व लकड़ी व प्लास्टिक से तैयार माल जलकर राख हो गया।