फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fire gutted the house and stuff

आग से मकान और सामान जलकर राख

Thu, 03 Mar 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/राजौंद
अमर उजाला ब्यूरो/राजौंद Updated Thu, 03 Mar 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Fire gutted the house and stuff
खेड़ी राय वाली मार्ग पर स्थित मकान में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों को अभी तक पता नहीं चल पाया है। आसपास व परिवार के सदस्यों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राजौंद निवासी नक्कल ने बताया कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ कैथल रोड पर अपने ताऊ के घर पर थे। जबकि उसका मकान खेड़ी राय वाली मार्ग पर है।
विज्ञापन


मंगलवार रात 9 बजे के आसपास उसका भाई धूप सिंह खेत में जाने लगा तो उसनेे उसके मकान से धुआं निकलते हुए देखा तो इसकी सूचना उसे दी। सूचना पाकर वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचा। पड़ोसियों के साथ मिलकर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया तब तक मकान की छत की कड़ियां, मकान में रखे बिस्तर, पेटी, चारपाई, कपड़े, पंखा व अन्य सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। लेकिन आग लगने का कारण पता नही चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed