{"_id":"64418d18e89e405ffd056404","slug":"fire-broke-out-in-the-godown-of-state-warehouse-kaithal-news-c-18-1-97253-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: स्टेट वेयर हाउस के गोदाम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: स्टेट वेयर हाउस के गोदाम में लगी आग
Fri, 21 Apr 2023 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
सीवन। स्टेट वेयर हाउस के गोदाम नंबर चार में वीरवार दोपहर अचानक आग लग गई। वहां काम कर रहे कर्मचारियों ने धुआं देखा तो तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन करके बुलाया। गनीमत यह रही कि फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने से पहले ही कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया।
आग केवल बोरी के साथ लगे धागे में लगी थी और चिंगारी से धुआं निकल रहा था। घटना में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने पूरे गोदाम में जांच की।
वेयर हाउस के प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि जैसे ही कर्मचारियों ने गोदाम नंबर चार में धुआं देखा तो उन्होंने आग बुझाने के यंत्रों की मदद से आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
वेयर हाउस में आग बुझाने के सभी यंत्र मौजूद थे जिनकी सहायता से आग पर काबू पा लिया गया। इतने में फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी गई थी और फायर ब्रिगेड भी जल्दी ही मौके पर पहुंच गई और पूरे गोदाम की जांच भी की गई कि कहीं अन्य स्थान पर कोई चिंगारी तो नहीं रह गई है।
शॉट सर्किट से एक एकड़ फसल में जले फाने
कैथल। गांव ब्राह्मणीवाला में बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक एकड़ में गेहूं के फाने जलकर राख हो गए। किसान गांव रोहेड़ियां निवासी सत्यनारायण ने बताया कि उसने गांव ब्राह्मणीवाला में खेत ठेके पर लिए हुए हैं। गेहूं की फसल कटवाई थी। फानों से तूड़ी बनाने का कार्य शेष था। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई और फाने जलकर राख हो गए। इससे उसको 20 से 25 हजार रुपये का नुकसान हो गया। उन्होंने प्रशासन से गिरदावरी कराकर मुआवजा देने की मांग की है।