{"_id":"65bd6aabd8e85740d503b8b4","slug":"fire-at-the-gate-then-called-and-threatened-to-kill-kaithal-news-c-18-1-knl1004-318554-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गेट पर फायर, फिर कॉल कर दी जान की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गेट पर फायर, फिर कॉल कर दी जान की धमकी
Sat, 03 Feb 2024 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 03 Feb 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मटकालिया गांव में अज्ञात आरोपी ने एक मकान के गेट पर गन से फायर किया। बाद में मकान मालिक को व्हाट्सएप पर कॉल करके जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी परमजीत सिंह ने गुहला थाना में शिकायत दी कि एक फरवरी की रात को लगभग 12:30 उनके घर के मेन गेट पर किसी ने गन से फायर किया और पत्थर मारे। वे आवाज सुनकर घर से बाहर आए तो देखा कोई भी व्यक्ति न था। वे फिर हम घर जाकर सो गए। फिर सुबह समय करीब 5:17 बजे उसके फोन पर व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि आज तेरे गेट पर गोली चलाई है कल तेरे व तेरे परिवार के ऊपर गोली चलेगी और तू अपने रिश्तेदार जो अमेरिका में रहते हैं और उनकी जमीन गांव मटकालियां में है, उनके झगड़े में उनकी मदद करने से पीछे हट जा। नही तो तुझे व तेरे परिवार को जान से मार देंगे।
फिर उसी नंबर से सुबह 5:31 फिर फोन आया और कहा कि ये तो नमूना था, सुधर जाओ वरना अंजाम बुरा होगा। शिकायतकर्ता ने उसके परिवार को जानमाल के खतरे की संभावना जताई है। जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।