फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   FIR against two people including Sisla Sarpanch for embezzling government property

Kaithal News: सरकारी संपत्ति गबन के आरोप में सिसला सरपंच समेत दो पर प्राथमिकी

Sat, 25 Apr 2026 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 25 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
FIR against two people including Sisla Sarpanch for embezzling government property
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। तितरम थाना पुलिस ने सिसला गांव के सरपंच समेत दो लोगों के खिलाफ सरकारी संपत्ति के गबन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई गांव निवासी जसबीर सिंह की शिकायत पर की गई है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में आरोप लगाया कि सरपंच तरसेम सिंह ने कुछ अधिकारियों से मिलीभगत कर विकास कार्यों के नाम पर पंचायत को आर्थिक नुकसान पहुंचाया। उन्होंने बताया कि अच्छी हालत में मौजूद गलियों को समय से पहले उखाड़ दिया गया, जिससे सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग हुआ।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार उखाड़ी गई गलियों से पेवर ब्लॉक और करीब 50 हजार ईंटें निकाली गईं। आरोप है कि इनमें से कुछ सामग्री सरपंच के समर्थकों में बांट दी गई, जबकि बाकी को बेचकर धनराशि हड़प ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जसबीर सिंह ने बताया कि 7 अगस्त 2024 को एक व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्रॉली में पेवर ब्लॉक ले जा रहा था, जिसे उन्होंने रोककर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रॉली को कब्जे में लिया और तितरम थाना में डीडीआर दर्ज की। अगले दिन इस संबंध में बीडीपीओ को भी शिकायत दी गई, लेकिन कार्रवाई न होने पर मामला एसपी के संज्ञान में लाया गया।

जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि सरपंच सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed