फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fine on 10 people who set fire to fans

Kaithal News: फानों में आग लगाने वाले 10 पर जुर्माना

Wed, 04 Oct 2023 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 04 Oct 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Fine on 10 people who set fire to fans
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है कि वे पराली में आग ने जलाएं। इससे पर्यावरण प्रभावित होता है। दूसरी ओर सरकारी निर्देशों पर गठित टीम दौरा कर आग लगाने वालों कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को फानों में आग लगाने वाले 10 आरोपियों पर 25 हजार रुपये जुर्माना किया गया है।

डीसी प्रशांत पंवार ने कहा कि फानों में आग लगाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गांव स्तर पर पटवारी, संबंधित सरपंच, नंबरदार, ग्राम सचिव, पुलिस व कृषि विभाग का कर्मचारी, चौकीदार की कमेटी गठित की गई है तथा पूरे जिला को आठ कलस्टरों में बांटकर अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई है। डीसी ने क्षेत्र के किसानों से भी आह्वान किया कि बचे हुए अवशेषों यानी फानों में आग नहीं लगाए। फानों में आग नहीं लगाकर उसका प्रबंधन करके किसान अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकता है। फाने जलाने से जहां पर्यावरण प्रदूषित होता है, वहीं जमीन की उपजाऊ क्षमता पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन


कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप-निदेशक डॉ महावीर सिंह ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति पराली जलाता हुआ पाया जाता है तो उससे पर्यावरण के नुकसान की भरपाई की जाएगी, जिसके तहत दो एकड़ भूमि तक 2500 रुपये प्रति घटना, दो से पांच एकड़ भूमि तक पांच हजार रुपये प्रति घटना, पांच एकड़ से ज्यादा भूमि पर 1500 रुपये प्रति घटना। किसान पराली प्रबंधन करके उसे मशीन से काट कर पशुओं का चारा बना सकता है। पराली को पावर प्लांट, गत्ता मिल व पेपर मिल में बेच कर आय अर्जित कर सकता है। पराली को कंपोस्टिंग करके जैविक खाद बना सकता है। खूंटों का काटने व जलाने की बजाय जीरो टोलेज मशीन द्वारा गेहूं की सीधा बिजाई कर सकता है। उन्होंने कहा कि अब तक फाने जलाने पर 10 किसानों पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed