फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fifth accused arrested in murder case

Kaithal News: मर्डर मामले में पांचवां आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Fifth accused arrested in murder case
कैथल। कलायत क्षेत्र में एक महिला के मर्डर मामले में पुलिस ने पांचवां आरोपी काबू किया है। इस मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई रमेश कुमार की अगुवाई में एसआई धर्म सिंह की टीम ने जांच करते हुए जिला जींद के अलीपुरा निवासी आरोपी प्रवेश को गिरफ्तार किया है। डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि कलायत निवासी जोगी राम राम की शिकायत अनुसार उसके मटौर रोड पर खेत में वह 17 जनवरी की सुबह बरसीन लेने गया तो गेहूं के खेत में महिला का शव थी, जिसका सिर कुचला हुआ था। इसको आवारा कुतों ने खाया हुआ था और करीब दो किले दूर एक 10 टायरी ट्रक खड्डों में उतरा हुआ था।
विज्ञापन

शिकायत अनुसार महिला को मारकर सड़क पर रखकर व्हीकल से कुचलना प्रतीत हो रहा था। जिसे आवारा कुत्ते खींचकर खेत में ले आए। जिस बारे अज्ञात के खिलाफ थाना कलायत में केस दर्ज किया गया। मामले की जांच दौरान स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने इससे पहले उचाना जिला जींद निवासी आरोपी राजेश कुमार, गांव धरौदी जिला जींद निवासी कर्मबीर और समैण हाल बरवाला निवासी संदीप और कोथ कलां जिला हिसार निवासी वीरेंद्र उर्फ बींद्र को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

आरोपियों से पूछताछ दौरान खुलासा हुआ था कि मरने वाली महिला राजेश वासी उचाना की पत्नी थी। हत्या करने के लिए राजेश और उसके रिश्तेदार दलबीर उर्फ पप्पू वासी अलीपुरा ने योजना बनाई थी। पूछताछ में सामने आया कि हत्या करने के लिए मृतका को शराब पिलाकर मौका पर ब्रेजा गाड़ी में लाया गया था उस वक्त उसके साथ राजेश का एक अन्य रिश्तेदार संदीप वासी समैण भी था। आरोपियों ने मृतक महिला को शराब के नशे में धुत करके बातों में लगाकर सड़क पर लेटा दिया और उसके बाद उसके ऊपर से योजना अनुसार ट्रक चढ़ा दिया गया जिससे पहचान छुपाई जा सके। डीएसपी ने बताया कि उक्त आरोपी प्रवेश भी महिला की हत्या की योजना बनाने में शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed