{"_id":"67b227b7561216744c025f38","slug":"few-bs-vi-buses-left-routes-affected-kaithal-news-c-245-1-kht1002-127955-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कम बचीं बीएस-छह बसें, रूप प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कम बचीं बीएस-छह बसें, रूप प्रभावित
विज्ञापन
कैथल। रोडवेज के कैथल डिपो से एनसीआर जिलों में 48 बसें भेजने के बाद डिपो में अब बीएस-छह तकनीक की महज 47 बसें ही बची हैं। पहले डिपो में बीएस-छह तकनीक की 95 बसें थी। ऐसे में कई ग्रामीण रूटों पर बसों को कम किया गया है। इस कारण इन रूटों पर यात्रियों को आवागमन में परेशानी हो रही है।इसी बीच चीका और राजौंद रूट पर अंतिम बस सेवा बंद की गई है।
कैथल डिपो से राजधानी क्षेत्र एनसीआर में भेजी गई बसें अब चार महीने बाद भी वापस कैथल डिपो में नहीं आई हैं। नवंबर में ये बसें एनसीआर में बढ़े प्रदूषण के चलते भेजी गई थी, लेकिन अब तक कैथल डिपो में नहीं आई है। ऐसे में शहर के कई रूटों पर ग्रामीण बस सेवा प्रभावित हो रही। गौरतलब है कि जिले से भेजी गईं 48 बीएस-छह तकनीक की बसें को झज्जर, गुरुग्राम, भिवानी और फरीदाबाद सहित अन्य जिलों में भेजी गई थी। इन बसों के जाने के बाद अब अन्य रूटों पर भी बीएस छह तकनीक की बसों को रूट से हटाया गया है। इस समय केवल चंडीगढ़, दिल्ली, पंचकूला, भिवानी और करनाल में यह बीएस-छह तकनीक की बसें जा रही हैं।
वर्जन-
कैथल बस स्टैंड के ड्यूटी निरीक्षक शमशेर सिंह मान ने बताया कि अभी ऐसा नहीं है अधिकतर ग्रामीण रूटों पर बस सेवा बंद की गई है। अभी केवल चीका और राजौंद जाने वाली रात के समय अंतिम बस को बंद किया गया है। चीका में रात्रि नौ बजे वाली नहीं जा रही है। अब यहां पर रात्रि साढ़े आठ बजे अंतिम बस जा रही है।