फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fearless thief, taking away the goods

Kaithal News: बेखौफ चोर, समेट रहे माल

Thu, 28 Dec 2023 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 28 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Fearless thief, taking away the goods
दो अलग-अलग जगहों से टावरों से लाखों रुपये का सामान चोरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में दो अलग-अलग जगहों से टावरों से लाखों रुपये का सामान चोरी हो गया। इस मामले में संबंधित क्षेत्र के थाना में पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है।

पहले मामले में सीवन थाना में दी गई शिकायत में कैथल के बालाजी कॉलोनी निवासी मनोज शर्मा ने बताया कि वह आरएस सिक्योरिटी कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्य करता है। आरएस कंपनी ने इंडस मोबाइल टावरों की देखरेख का ठेका लिया हुआ है । इंडस कंपनी का एक टावर ओडा वाला मोहल्ला सीवन में लगा है। 26 दिसंबर की अल सुबह अज्ञात लोगों ने लोहे के बाक्स में रखे बीबीयू कार्ड उपकरण को चोरी कर लिया है। इसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये की है। सीवन थाना के जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे मामले में सदर थाना में दी गई शिकायत में गांव दलामवाला निवासी रणबीर सिंह ने बताया कि वह आरएस सिक्योरिटी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। वह इस कंपनी में इंडस मोबाइल टावरों की सुरक्षा का काम देखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडस कंपनी का एक मोबाइल टावर गांव बाबा लदाना में लगा है। 13 दिसंबर को इस टावर से एक कार्ड इरकसैन कंपनी का लगा है। यहां से बीबीयू कार्ड चोरी हो गया। जांच अधिकारी तेग सिंह ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
तीन स्थानों पर चोरियां, लाखों का सामान ले गए
कैथल। जिले में तीन अलग-अलग जगहों से चोर लाखों रुपये का सामान चुरा ले गए। तीनों ही मामलों में संबंधित क्षेत्र के थानों की पहले मामले में चीका की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से चोरों ने एक दुकान को अपना निशाना बनाया और हजार रुपये का मोबाइल चुरा लिए। चीका थाना में दी गई शिकायत में चीका की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी रामगोपाल ने बताया कि 25 दिसंबर को दो व्यक्ति दुकान में घुसकर मोबाइल फोन चुरा कर ले गए। जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरे मामले में चोरी कैथल शहर के सिरटा रोड स्थित एक दुकान में हजारों रुपये का सामान चुरा ले गए। शहर थाना में दी गई शिकायत में सेक्टर 20 निवासी राजेश कुमार ने बताया कि चार से पांच चोर 26 दिसंबर की रात को उसकी सिरटा रोड स्थित दुकान का ताला तोड़कर उसमें घुसे व वहां पर रखा कॉपर का सामान, मोटर, सीसीटीवी कैमरा व अन्य सामान चुरा कर ले गए। चुराए गए सामान की कीमत करीब दो लाख रुपये है। जांच अधिकारी एएसआई बलवान ने बताया कि जांच कर रहे हैं।

चोर ढांड स्थित कपड़े की एक दुकान से हजारों रुपये का सामान चुरा ले गए। ढांड थाना में दी गई शिकायत में रईस अहमद ने बताया कि चोर ढांड में दुकान से हजारों रुपये का कपड़ा चुरा कर ले गए। जांच अधिकारी एएसआई सतपाल ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद
तीन मोटरसाइकिल चोरी, पुलिस कर रही जांच
कैथल। जिले में अलग-अलग जगहों से तीन मोटरसाइकिल चोरी हो गई। इस मामले में संबंधित क्षेत्र के थाना की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है।

पहले मामले में सिविल लाइन थाना में दी गई शिकायत में तहसील रोड निवासी हरीश कुमार ने बताया कि 21 दिसंबर को चोर पुराना बस अड्डा के सामने से उसकी मोटरसाइकिल चुराकर ले गए। जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


वहीं, दूसरे मामले में कलायत थाना में दी गई शिकायत में पिंजूपुरा गांव निवासी राजवीर ने बताया कि 25 दिसंबर को कलायत के कुलवंत नगर से उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। जांच अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। तीसरे मामले में ढांड थाना में दी गई शिकायत में ढांड निवासी सतीश ने बताया कि 21 दिसंबर को कस्बा ढांड से उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। जांच अधिकारी धनपत सिंह ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed