{"_id":"674cc817793dba30f40c3234","slug":"fear-of-accidents-due-to-broken-pillars-on-the-highway-kaithal-news-c-18-1-knl1004-531199-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हाईवे पर टूटे खंभे से हादसों का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हाईवे पर टूटे खंभे से हादसों का डर
Mon, 02 Dec 2024 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
ढांड। करनाल-पटियाला हाईवे पर अनाज मंडी कौल के पास डिवाइडर कट पर बिजली का टूटा हुआ खंभा हादसों को निमंत्रण दे रहा है। संबंधित विभाग के अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी शायद किसी बड़े हादसे के इंतजार में बैठे हुए है। सतपाल, दयाल सिंह, सुनील कुमार, सुशील कुमार, बलवान सिंह व रामेशवर ने बताया कि यह बिजली का खंभा काफी दिनों से टूटा सड़क पर पड़ा हुआ है। धुंध में इससे बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि टूटे हुए खंभे को सड़क से हटाया जाए और उसके स्थान पर दूसरा खंभा लगवाया जाए। बीडीपीओ जगजीत सिंह का कहना है कि स्ट्रीट लाइटें ग्राम पंचायतों के अधीन है। संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह स्वयं इसे सड़क से हटवा दें। संवाद
विज्ञापन