फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers will be paid for sugarcane crop within a week: Dharambir Singh

किसानों को एक सप्ताह में किया जाएगा गन्ना फसल का भुगतान : धर्मबीर सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Farmers will be paid for sugarcane crop within a week: Dharambir Singh
कैथल। शुगर फेड हरियाणा चेयरमैन धर्मबीर सिंह डागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार गन्ना किसानों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। किसानों को गन्ना फसल का भुगतान एक सप्ताह में करना सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा को किसानों, पहलवानों और खिलाड़ियों से पहचाना जाता है। चेयरमैन सोमवार को कैथल में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कैथल शुगर मिल सबसे पुरानी मिल है। किसानों व कर्मचारियों ने अपनी मेहनत से इस मिल को सफलता के मुकाम तक पहुंचाया। सरकार की ओर से किसानों को 400 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने का भाव दिया जा रहा है तथा किसी भी गन्ना किसान की राशि बकाया नहीं है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से प्रदेश में 24 फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि किसानों की आमदनी को कई गुना बढ़ाया जाए, जिसके लिए सरकार द्वारा अनेक कदम उठाए गए हैं। डागर ने कहा कि सरकार ने गत 10 वर्षों के दौरान प्रदेश में सिंचाई सुविधा को बढ़ाया है। उन्होंने मिल कर्मचारियों व भाजपा के पदाधिकारियों से कहा कि वे पुराने गन्ना उत्पादक किसानों को दोबारा मिल के साथ जोड़कर गन्ना क्षेत्र को बढ़ाएं। सरकार द्वारा ज्यादा उत्पादन देने वाली गन्ना किस्म भी किसानों को उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से किसानों को मिल में कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सरकार और सीएम नायब सैनी द्वारा गन्ना किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए अनेक कदम उठाए हैं। सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा से भी उनकी चर्चा हुई है कि किसानों को ओर अधिक सुविधा मिले। किसानों को ज्यादा गन्ना उत्पादक उन्नत किस्म विकसित करने पर कार्य चल रहा है ताकि गन्ना उत्पादकों को ज्यादा उत्पादन मिल सके और उनकी आमदनी बढ़ सके। दिल्ली की तर्ज पर बीजेपी हरियाणा निकाय चुनाव में क्लीन स्विप करेगी।

आज किसानों, युवाओं, कर्मचारियों व्यापारी वर्ग का रुझान विकास में है। सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास के पथ पर नॉन स्टॉप बढ़ा है। बीजेपी ने अपने तीसरे कार्यकाल के 100 दिनों में प्रदेश को बढ़ाने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed