फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers' struggle will win: Surjewala

किसानों का संघर्ष जीतेगा : सुरजेवाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Farmers' struggle will win: Surjewala
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने पोस्टकार्ड सीरीज में एक बार फिर से सरकार पर हमला बोला है। वीडियो जारी कर सुरजेवाला ने कहा कि अपने खेतों से जीत का वायदा कर दिल्ली सीमा की सड़कों पर किसानों को आज संघर्ष के छह माह हो गए हैं। उनके संगठन को, उनके संघर्ष को, उनकी एकता को, उनकी संकल्प बद्धता को खेत व अगली फसल व नस्ल बचाने की उनकी लड़ाई को नमर करते हुए वे स्वयं नतमस्तक हैं। सुरजेवाला ने कहा कि हुकूमत का तानाशाह चेहरा यह जान ले कि किसान इसी सड़क पर अपनी किस्मत व जीत की इबारत लिखेगा। हे सरकार जो तुम कानून का कफन इन पर डालना चाहती हो, वह पसीने व मेहनत से भारत का पेट पालता है। जिसकी खुशबू से मिट्टी भी महक जाती है। वह इसी मिट्टी में मिलाकर सदा के लिए इन कानून को खत्म कर आने वाली नस्ल को बेहतरीन फसल की सौगात देगा। किसान मानवता, गांधीवादी व लोकतंत्र में आस्था रखते हुए कभी बारिश तो कभी सर्दी में और अब लू के थपेड़ों में सड़क पर बैठकर हक मांग रहा है। आंसू जीवी सरकार को फुर्सत नहीं कि चंद दूरी पर बैठे धरती पुत्रों से मिले लें। अपने घर, खेत खलिहान दहलीज छोड़कर किसान छह माह से किसान सड़कों पर बैठा है। ऐसा 73 साल में कभी नहीं हुआ। पर देश को यह जानना जरूरी है कि इन्हीं किसानों की वजह से देश आबाद है और रिकॉर्ड तोड़ अनाज पैदा हो रहा है। आइए विरोध दर्ज करते हुए हिंदुस्तान जिंदाबाद व किसान जिंदाबाद कहें। ताकि जुल्मी सरकार उनकी ड्योडी पर झुक सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed