फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers should take incentive amount for stubble management

Kaithal News: पराली प्रबंधन के लिए किसान लें प्रोत्साहन राशि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Farmers should take incentive amount for stubble management
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सरकार किसानों को एक हजार रुपये प्रति एकड़ इन-सीटू व एक्स-सीटू पराली प्रबंधन के लिए दी जाएगी प्रोत्साहन राशि दे रही है। इसके लिए पोर्टल पर पंजीकरण करवाए जा सकते हैं। यह रकम किसानों के खातों में सीधे भेजी जाएगी। यह जानकारी कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. कर्मचंद ने दी।

फसल अवशेष प्रबंधन के लिए विभाग के अधिकारियों के साथ जिला कार्य योजना पर विस्तृत विचार-विमर्श के दौरान उन्होंने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खेतों में पराली न जले इसके लिए किसानों को जागरूक करने के लिए रूपरेखा बनाई जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार के निर्देशों पर 36 रेड व 107 येलो जोन गांव के सभी कस्टम हायरिंग सेंटर व व्यक्तिगत किसानों को मुख्य तौर पर संपर्क करने के बारे में चर्चा की। कृषि उप निदेशक ने कहा कि पराली जलाने के मामले में अति संवेदनशील गांवों पर विशेष निगरानी रखी जाए और हर गांव पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा कृषि विभाग, ग्राम सचिव तथा पटवारियों की ग्राम स्तर पर टीमें बनाई जाएंगी, जो कि किसानों को फसल अवशेष न जलाने तथा पराली प्रबंधन के फायदों के बारे में जागरूक करेंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी भी गांवों में पराली जलाने के घटना न हो, इसके लिए कृषि अधिकारी गांव स्तर पर गठित नोडल अधिकारी से तालमेल स्थापित कर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे।




डॉ. कर्मचंद ने कहा कि एक लाख 54 हजार हेक्टेयर में धान की रोपाई की हुई है, जिसमें से 40 हजार हेक्टेयर में बासमती व एक लाख 14 हजार हेक्टेयर में गैर बासमती धान लगाई है। इससे लगभग नौ लाख 60 हजार टन पराली पैदा होती है। किसान पराली प्रबंधन कस्टम हायरिंग सेंटर व व्यक्तिगत किसानों के पास मौजूद फसल अवशेष कृषि यंत्रों से तय दरों पर किराये पर मशीनें लेकर प्रबंधन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed