फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers should make unique ID: DC

यूनिक आईडी बनवाएं किसान : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Farmers should make unique ID: DC
कैथल। डीसी अपराजिता ने बताया कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी एग्री स्टैक योजना के तहत किसानों की एक यूनिक फार्मर आईडी बनाई जा रही है। खंड कृषि विकास अधिकारी कार्यालय, संबंधित तहसील तथा विभाग की ओर से लगाए जा रहे शिविरों में किसान पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि एग्री स्टैक एक डिजिटल इको सिस्टम है, जिसका उद्देश्य खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी को एक मंच पर लाना है।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि जिस तरह हर नागरिक की पहचान आधार कार्ड से होती है, उसी तरह यूनिक फार्मर आईडी किसानों की सटीक और पारदर्शी डिजिटल पहचान बनेगी। डीसी अपराजिता ने स्पष्ट किया कि यह पंजीकरण प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और आधुनिक है। किसानों का पंजीकरण आधार कार्ड पर आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण प्रक्रिया के जरिए किया जाता है। ओटीपी के जरिए किसान की पहचान और भूमि रिकॉर्ड का मिलान डिजिटल रूप से किया जाता है। किसानों की सुविधा के लिए गांवों और ब्लॉक स्तर पर राजस्व और कृषि विभाग की टीमें विशेष शिविर लगा रही हैं। इस डिजिटल आईडी के बन जाने से किसानों को काफी फायदे होंगे। पीएम-किसान, फसल बीमा और खाद-बीज पर मिलने वाली सब्सिडी सीधे खाते में और बिना किसी देरी के मिलेगी।बार-बार पटवारी या दफ्तरों के चक्कर काटकर भूमि दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार के पास डेटा होने से आपदा या फसल नुकसान की स्थिति में मुआवजा वितरण अधिक पारदर्शी होगा। डीसी ने अपील करते हुए कहा कि सभी किसान अपने नजदीकी विशेष शिविर में जाकर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं। यह न केवल आपकी पहचान को सुरक्षित करेगा, बल्कि भविष्य में मिलने वाली सभी सरकारी सुविधाओं का मुख्य आधार बनेगा। पंजीकरण के लिए जाते समय किसान अपना आधार कार्ड और आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर साथ जरूर रखें ताकि ओटीपी सत्यापन में कोई समस्या न आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article