फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers raised their voice again by burning effigies

किसानों का मालिकाना हक खत्म करने के विरोध किसानों ने सरकार का फूंका पुतला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Farmers raised their voice again by burning effigies
03-कैथल। सरकार का पुतला जलाते हुए सयुंक्त मोर्चा के सदस्य। - फोटो : Kaithal
कैथल/गुहला चीका। मुश्तरका जमीन पर किसानों का मालिकाना हक खत्म करने और एमएसपी की कानूनी गारंटी न देने के विरोध में किसानों ने जगह-जगह सरकार का पुतला फूंका। कैथल में तितरम मोड़, चीका के शहीद ऊधम सिंह चौक, कमेहड़ी, अगौंध व रामथली बराड़ी में किसानों ने 11 बजे से ढाई बजे तक सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

भरत सिंह बेनीवाल, महेंद्र सिंह जगदेव पुनिया, हरदीप बदसुई, एडवोकेट दलबीर नैन, जगदेव सीड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार ने जुमला मुश्तरका जमीन, मुश्तरका इंतकाल जो कि किसानों के नाम पर दर्ज थी, एक साजिश के तहत डिग्री रद कर दी है। किसानों को इस जमीन से बेदखल करने की केंद्र सरकार ने जो नीति बनाई है, वह पूरी तरह से किसान विरोधी है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार के आश्वासन पर किसानों ने दिल्ली में चल रहे धरने को समाप्त कर दिया था, लेकिन अब सरकार ने एमएसपी की कानून गारंटी देने से इंकार कर दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद का निर्णय लिया गया था, परंतु तीज के त्योहार को देखते हुए किसान संगठनों ने केवल प्रदर्शन किया है। वक्ताओं ने कहा कि आंदोलन समाप्त करवाने के लिए केंद्र सरकार ने सभी मांगे मानने के साथ-साथ किसानों पर दर्ज किए गए केस वापस लेने का वादा किया था, लेकिन सरकार ने न तो किसानों पर दर्ज केस वापस लिए हैं न ही एमएसपी पर कानून बनाया। इससे किसानों में रोष है। उन्होंने कहा कि एमएसपी पर सरकार द्वारा बनाई गई कमेटी को संयुक्त किसान मोर्चा पहले ही खारिज कर चुका है, क्योंकि सरकारी सदस्यों और सरकार के व्यक्तियों को इसमें शामिल किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में हजारों किसान ऐसे हैं, जो सरकारी जमीन पर काश्तकार हैं। इस जमीन पर मालिकाना हक को लेकर किसानों का लंबे समय से आंदोलन चलता रहा है। अब सरकार के नए नियमों के कारण किसान परेशान हैं। किसान नए नियमों को खत्म करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जस्सा, दलबीर नैन, गुरमीत, कुलविंदर, जसमीत, गुरमेल, दलबीर सिंह पुनिया, सुखपाल मलिक, जयपाल फौजी प्योदा, रामफल, बलवान सिंह, महेंद्र सिंह बरोट, अभे राम, मास्टर रामकला, रमेश हरित, कर्म सिंह,सीटू जिला प्रधान नरेश रोहेड़ा, जसवंत सिंह, बलबीर कौर, निर्मल सिंह नंबरदार, हरबंस सिंह, प्रदीप सिंह सरपंच, हरमेल सिंह, हरबंस सिंह भोंसला, राजेंद्र सिंह कसौली व बलविंदर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed