{"_id":"6853171ded6015e34302bd5b","slug":"farmers-happy-with-the-rain-in-rajound-kaithal-news-c-18-1-knl1004-673041-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राजौंद में बारिश से किसान खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राजौंद में बारिश से किसान खुश
Thu, 19 Jun 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। नगर में बुधवार दोपहर करीब सवा तीन बजे हुई हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। इससे पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों ने चैन की सांस ली, वहीं किसानों के चेहरे भी खुशी से खिल उठे। खेतों में धान की फसल लगाने के लिए पानी की जरूरत को देखते हुए यह बारिश बेहद फायदेमंद मानी जा रही है।
हालांकि, बरसात के कारण कैथल-असंध मुख्य मार्ग पर कई स्थानों पर पानी भर गया, जिससे कच्ची मिट्टी धंस गई और आवाजाही प्रभावित हुई। नगर में सीवरेज पाइप डालने का कार्य चल रहा है, जिसके चलते कई जगहों पर सड़क बैठ गई और वाहन फंस गए। इससे वाहन सवारों को काफी मुश्किलें हुई।
स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन पर समय रहते उचित जल निकासी की व्यवस्था न करने का आरोप लगाया। उन्होंने मांग की कि बरसात के मौसम से पहले ही ऐसी समस्याओं से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि नागरिकों को परेशानी और नुकसान से बचाया जा सके।