{"_id":"672a7a9e62a94a4bfb0eb1c7","slug":"farmers-are-worried-due-to-shortage-of-dap-fertilizer-in-pacs-kaithal-news-c-245-1-kht1001-123501-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पैक्स में डीएपी खाद की कमी के कारण किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पैक्स में डीएपी खाद की कमी के कारण किसान परेशान
विज्ञापन
राजौंद। पैक्स में डीएपी खाद की कमी के कारण किसान परेशान हैं। पिछले लगभग 25 दिन से राजौंद में खाद नहीं आ रहा। इससे किसान डीएपी खाद के लिए मारे मारे फिर रहे हैं।
किसानों ने बताया कि हर बार गेहूं बिजाई में यही समस्या होती है। जब भी गेहूं की बिजाई का समय होता है तो डीएपी खाद के लिए उन्हें बहुत परेशानी झेलनी पड़ती है। राजौंद पैक्स में 9 गांव आते हैं। जो इन गांवों के किसान बैंक से ही खाद बीज का लेते हैं, लेकिन डीएपी खाद न मिलने से किसानों को बहुत परेशानी हो रही है।
राजौंद पैक्स के तहत चार खरीद केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें गांव नीम वाला, गांव रोहेडा, गांव बीर बांगड़ा व राजौंद इन चारों केंद्र पर खाद बीज वितरण का कार्य किया जाता है। जहां आसपास के नौ गांव के किसानों को खाद बीज लेना होता है लेकिन अबकी बार किसानों को खाद के लिए बहुत परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
इस बारे में राजौंद पैक्स के प्रबंधक महेंद्र राणा ने बताया कि यहां 3000 कट्टे डीएपी खाद केवल अब तक आया है वह भी 20 दिन पहले आया था लेकिन यहां 7000 कट्टों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि बुधवार तक डीएपी खाद बैंक में पहुंच सकता है। जिससे किसानों को वितरित कर दिया जाएगा।