फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers and commission agents are upset due to lack of lifting

Kaithal News: उठान न होने से किसान और आढ़ती परेशान

Sun, 04 May 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 04 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Farmers and commission agents are upset due to lack of lifting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर में वीरवार रात आई आंधी और बारिश के बाद अनाज मंडी में गेहूं की बोरियां भीग गई। मंडी में एक से दो फीट तक जलभराव हो गया। इससे गेहूं की बोरियां भीग गयी और खुले में पड़े गेंहू को भी नुकसान पहुंचा है। शुक्रवार सुबह मजदूर गेहूं की भीगी बोरियों के रैक बनाने में जुटे रहे।

अनाज मंडियों में गेहूं की आवक कम होने पर भी उठान की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। जिले भर की अनाज मंडियों में गेहूं के कट्टों के अंबार लगे पड़े हैं। ऐसे में आढ़तियों को अपनी दुकानों तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। इतना ही नहीं किसानों को अपनी गेहूं को उतारने के लिए भी मंडियों में जगह नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


पिछले करीब 15 दिनों से आढ़ती उठान सही ना होने का रोना रो रहे हैं, इसके बावजूद अधिकारी इस समस्या का समाधान नहीं कर पाए हैं। अब करीबन गेहूं की कटाई का काम पूरा हो चुका है। इक्का-दुक्का किसानों की पछेती किस्म की गेहूं की कटाई ही अब बकाया रह गई है। गेहूं कटाई का काम संपन्न होने के चलते मंडियों में आवक भी कम होने लगी है। किसान कमल ने कहा कि वह वीरवार को अनाज मंडी में गेहूं लेकर पहुंचा था, लेकिन अभी तक भी मंडी में पहले से खरीदी गई गेहूं के कट्टे उठ नहीं पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के बाद स्थिति हुई बदहाल

वीरवार रात को हुई बारिश होने के कारण गेहूं भीगा हुआ है। इससे न केवल उसकी गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है, बल्कि किसानों को आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। किसानों का कहना है कि मंडियों में गेहूं को ढकने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। उठान की धीमी गति के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर सवाल उठ रहे हैं।


किसान संगठनों ने प्रशासन से तत्काल उठान प्रक्रिया तेज करने और गेहूं को सुरक्षित करने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है। जिला प्रशासन ने दावा किया है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जल्द ही उठान प्रक्रिया को गति दी जाएगी। हालांकि मौसम की अनिश्चितता के बीच किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed