फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers also advised to adopt natural farming

Kaithal News: किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने की भी दी सलाह

Tue, 12 Mar 2024 11:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 12 Mar 2024 11:46 AM IST
विज्ञापन
Farmers also advised to adopt natural farming
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय कृषि विज्ञान केंद्र प्यौदा में सोमवार को खंड स्तरीय प्राकृतिक खेती जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. रमेश वर्मा ने कहा कि प्राकृतिक खेती समय की मांग है। किसानों को रासायनिक खेती के साथ-साथ प्राकृतिक खेती को भी अपनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वस्थ खान पान बहुत जरूरी है। स्वस्थ अनाज व सब्जियों के उत्पादन के लिए प्राकृतिक खेती बहुत ही जरुरी हैं, जिससे रसायन रहित सब्जियों व अनाज का उत्पादन हो सकें।
विज्ञापन


केंद्र के वैज्ञानिक डॉ जसबीर ने प्रतिभागियों को प्राकृतिक खेती में उपयुक्त मुख्य घटक, बीजामृत, घनजीवामृत, जीवामृत, नीमास्त्र इत्यादि बनाने की विधियों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसान कम से कम छोटे स्तर पर अपने घर के उपयोग के लिए प्राकृतिक खेती को अपनाए। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ अमित कुमार ने प्रतिभागियों को जैविक खेती अथवा प्राकृतिक खेती का फर्क बताया। डॉ दीपक कुमार ने प्रतिभागियों को प्राकृतिक खेती में उपयोग में लाई जाने वाले मुख्य घटक बनाने की विधि बताई।


केंद्र के अन्य वैज्ञानिक डॉ प्रशांत कौशिक और डॉ संजय कुमार ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया। प्राकृतिक खेती के नोडल अधिकारी डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि इसमें विभिन्न गावों से आए लोगों को प्राकृतिक खेती से संबंधित साहित्य भी वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed