{"_id":"6161cb4b8ebc3ed0707df28b","slug":"farmers-active-on-kaithal-kurukshetra-border-maharaja-agrasen-jayanti-celebrated-amidst-tight-security-kaithal-news-knl85986943","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ महाराजा अग्रसेन जयंती कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ महाराजा अग्रसेन जयंती कार्यक्रम
विज्ञापन
Farmers active on Kaithal-Kurukshetra border, Maharaja Agrasen Jayanti celebrated amidst tight security
- फोटो : Kaithal
जिस कार्यक्रम को लेकर पिछले दो-तीन दिनों से प्रशासनिक हलचल चल रही थी। वह कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार सायं करीब सात बजे शुरू हो गया। इस दौरान किसान भी कैथल-कुरुक्षेत्र सीमा पर डटे रहे। कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता का कैथल पहुंचने पर लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह में विधायक लीला राम, डीसी प्रदीप दहिया, एसपी लोकेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष ने आरकेएसडी कॉलेज में बनाए गए महाराजा अग्रसेन हाल का उद्घाटन किया। इसके बाद वे भाई उदय सिंह किले के सामने अग्रवाल युवा सभा द्वारा प्रधान अशोक गोयल की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे।
विदित रहे कि इस कार्यक्रम में पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पहुंचना था। जिनके पहुंचने का किसानों ने विरोध का एलान कर दिया था। जिस कारण शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपना कार्यक्रम रद्द करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को कार्यक्रम में भेजने की बात कही थी। इसके बावजूद भी किसान इस बात की आशंका में कि कहीं सीएम या अन्य कोई नेता कार्यक्रम में पहुंच गया तो उसका विरोध किया जाएगा।
किसान कैथल-कुरुक्षेत्र सीमा पर स्थित गांव थाना के टोल प्लाजा पर दिन भर सक्रिय रहे। सोशल मीडिया पर किसान पल-पल की जानकारी लेते रहे। इसी बीच पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह से चौकन्ना नजर आया। सर छोटूराम चौक ढांड रोड, पिहोवा चौक, गोल मार्केट सहित कार्यक्रम आयोजन स्थल के निकट कमेटी चौक पर भारी पुलिस बल व आरपीएफ के जवान तैनात रहे। साथ ही आयोजन स्थल को भी पुलिस ने अपने सुरक्षा घेरे में लिया हुआ था। आयोजन स्थल के अंदर महिला पुलिस कर्मचारियों सहित अन्य सुरक्षा बल तैनात दिखाई दिए। रात्रि करीब नौ बजे विधानसभा स्पीकर कार्यक्रम में पहुंचे।