फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmer dies in tractor collision in Kaithal

कैथल: एक ने दूसरे ट्रैक्टर को मारी टक्कर, किसान की मौत, टायरों के बीच में फंस गया था युवक

Fri, 06 Oct 2023 08:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 06 Oct 2023 08:58 PM IST
सार

किसान युवक हादसे के दौरान टायरों के बीच में फंस गया था। लापरवाही करने वाले आरोपी वाहन चालक पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Farmer dies in tractor collision in Kaithal
demo pic

विस्तार

हरियाणा के कैथल में पाडला रोड ड्रेन के पास एक ट्रैक्टर चालक ने आगे जा रहे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में दूसरे ट्रैक्टर पर सवार किसान पिछले टायर के बीच में फंस गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


गांव बरटा निवासी रामनिवास ने शहर थाना में शिकायत दी कि उसके ताऊ का लड़का कृष्ण (45) गांव में ही खेतीबाड़ी करता था। उसने अपने खेत में धान की कटाई की हुई थी। पांच अक्तूबर को शाम के समय वह व कृष्ण ट्राली में फसल भरकर कैथल अनाज मंडी में लेकर आए थे।
विज्ञापन


जब वे ट्रैक्टर ट्राली में वापस गांव जा रहे थे और पाडला रोड पर ड्रेन के पास पहुंचे तो उनके गांव का ही बलकार सिंह अपने ट्रैक्टर को तेज गति व लापरवाही से चलाता हुआ उनके पीछे आया और टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उनका ट्रैक्टर खेतों में उतर गया और उसके ताऊ का लड़का कृष्ण ट्रैक्टर के पिछले टायर के नीचे फंस गया। ट्रैक्टर स्टार्ट रहने के कारण हादसे में उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी रमेश ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed