फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Eyes of 205 patients examined in free camp

Kaithal News: निशुल्क शिविर में 205 मरीजों की आंखें जांची

Mon, 09 Dec 2024 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 09 Dec 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Eyes of 205 patients examined in free camp
कलायत। मानव कल्याण चैरिटेबल अस्पताल अंबाला की ओर से कलायत के साईं धर्मशाला में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 205 मरीजों के नेत्रों की जांच की गई।
विज्ञापन

टेकचंद गुलाटी ने बताया की उनकी संस्था ऐसे शिविरों का आयोजन लगातार कर रही है। इस शिविर में मरीजों की जांच निशुल्क की गई। शिविर में 24 ऐसे मरीज मिले जिनकी आंखों का आपरेशन होना है। उन मरीजों को ऑपरेशन के लिए अंबाला लेकर जाना व उनको वापस छोड़ कर जाना संस्था की और से निशुल्क रहेगा। गुलाटी ने बताया कि डाॅ. अजय गुलाटी ने मरीजों की जांच की। वैन में ही जांच के लिए लैब व मशीनें लगाई गई हैं। गुलाटी ने बताया की जिन मरीजों के पास आयुष्मान कार्ड है उनका आपरेशन निशुल्क होगा। उनको ऑपरेशन से पूर्व होने वाले टेस्ट का केवल 300 रुपये का शुल्क अदा करना होगा। जिन मरीजों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है उनके ऑपरेशन पर छह हजार का खर्च आएगा। शिविर के आयोजन में साईं मंदिर समिति ने पूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed