फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Expressed gratitude for getting a roof from the housing scheme

Kaithal News: आवास योजना से मिली छत तो जताया आभार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:21 PM IST
विज्ञापन
Expressed gratitude for getting a roof from the housing scheme
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नगर परिषद कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चेक वितरित करने के लिए सोमवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल हुए 50 से अधिक लोगों को योजना के तहत दो लाख 50 हजार रुपये राशि का चेक लाभार्थी को दिया।

नगर परिषद की अध्यक्ष ने सभी लोगों से बातचीत करते हुए जानकारी ली की इस योजना के तहत जो राशि सरकार की ओर से दी जा रही है, क्या वह राशि लोगों को पूरी मिल रही है या नहीं, इस पर लोगों ने पूरी राशि मिलने की बात कही। कहा कि योजना के तहत पक्के मकान बनाने के लिए सरकार ने यह राशि जारी की है। इसके लिए हम सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन


नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी क्षेत्र में दो लाख 50 हजार रुपये की राशि दी जाती है। अब तक 400 परिवारों को यह राशि दी जा चुकी है। तीन किस्तों में यह राशि लाभार्थियों को दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में देश व प्रदेश का विकास हो रहा है। हर वर्ग के हितों को लेकर सरकार ने योजनाएं लागू की हुई है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना सहित अन्य योजनाओं के तहत लोगों को लाभ दिया जा रहा है। उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन निशुल्क दिए जा रहे हैं। वहीं आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का इलाज लोगों को फ्री मिल रहा है।


इस मौके पर योजना के नोडल अधिकारी विशाल शर्मा, पार्षद राज सैनी, दीपक शर्मा, रिंकू सैनी, विकास कुमार, बिल्लू जांगड़ा, रामफल सैनी, राज सैनी, बलराज उझाना, सीमा देवी, अनीश गुप्ता, वीरेंद्र बतरा जी , नरेश जांगड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed