फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Expressed displeasure on finding flaws in Gynecology ward

Kaithal News: गायनी वार्ड में खामियां मिलने पर जताई नाराजगी

Sat, 21 Dec 2024 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 21 Dec 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure on finding flaws in Gynecology ward
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को कायाकल्प की टीम निरीक्षण करने पहुंची। इस टीम में एक एसएमओ सहित तीन सदस्य शामिल रहे। टीम ने अस्पताल में सामान्य वार्ड लेकर ओटी और गायनी से लेकर आपातकालीन वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम को गायनी वार्ड में खामियां मिली तो टीम ने अपनी नाराजगी जताई।

गौरतलब है कि यह टीम डीजी हेल्थ के आदेशों पर हिसार से पहुंची थी। इसमें एक एसएमओ व दो डॉक्टर शामिल थे। इनमें डॉ. अनामिका बिश्नोई, डॉ. जयप्रकाश, डॉ. प्रोमिल गर्ग मेडिकल ऑफिसर पीएचसी रहे। टीम के निरीक्षण के समय गायनी वार्ड में लगी शिकायत और सुझाव पेटी पर अधिकारियों के नंबर अंकित नहीं थे। इस पर टीम ने अपनी नाराजगी जताई और अस्पताल स्टाफ को तुंरत यह नंबर लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आपातकालीन और सामान्य वार्ड में उपकरणों की जांच की। इसके साथ सफाई, स्टाफ और अन्य सुविधाओं पर टीम ने जानकारी ली।
विज्ञापन


कायाकल्प की टीम तीन साल में एक बार पूरे प्रदेश में अस्पतालों का निरीक्षण करती है। पहले भी टीम ने दौरा किया था तो अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं ठीक पाई गई थी। इसके बाद अस्पताल को बजट भी जारी हुआ था। इस बार भी सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त है। अस्पताल में निर्माण कार्य चला हुआ है, जो मार्च 2025 तक पूरा होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम में शामिल सदस्य डॉ. अनामिका बिश्नोई ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के निदेशालय के आदेशों के तहत कैथल के नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया गया था। यहां पर अधिकतर शाखाओं में व्यवस्थाएं बेहतर मिली। कुछ कमियां मिली तो उसे दूर करने के अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए हैं। बताया कि निरीक्षण के दौरान गायनी वार्ड में जच्चा बच्चा से संबंधित कुछ सांकेतिक बोर्ड नहीं थे। यहां पर लगे शिकायत व सुझाव पेटी पर अधिकारियों के नंबर अंकित नहीं थे। इस पर संबंधित स्टाफ को निर्देश दिए गए हैं।

यहां पर किया निरीक्षण
टीम ने अस्पताल में बने सभी शाखाओं का दौरा किया। सबसे पहले सामान्य वार्ड में मरीजों से बातचीत की। फिर निकु वार्ड में सदस्य पहुंचे और यहां पर मशीनों के संचालन की जानकारी ली। गायनी वार्ड में टीम ने यहां पर बने डिलीवरी हट का निरीक्षण किया। टीम को कुछ खामियां मिली तो स्टाफ के समक्ष नाराजगी जाहिर की। इसके बाद टीम ने मुख्य परिसर में बनी ओपीडी में मरीजों को दिए जा रहे इलाज पर जानकारी ली। अंत में टीम ने आपातकालीन वार्ड में चिकित्सकों की उपस्थिति और मरीजों को मिलने वाली इलाज पर जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed