{"_id":"69694041c2a80b556c0d52f3","slug":"explain-the-ill-effects-of-child-marriage-kaithal-news-c-18-1-knl1004-825062-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बाल विवाह के दुष्परिणाम बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बाल विवाह के दुष्परिणाम बताए
Fri, 16 Jan 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। एमडीडी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सिविल अस्पताल गुहला में जागरूकता शिविर में बाल विवाह के दुष्परिणाम बताए।
शिविर का उद्देश्य बाल विवाह की रोकथाम, कानूनी सहायता, साइबर अपराध और नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर लोगों को जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में सिविल अस्पताल गुहला की आशा वर्कर्स ने भाग लिया। जिला समन्वयक अशोक कुमार ने बाल विवाह के दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों तथा इसकी सूचना देने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। साइबर सेल से एसआई सुरेन्द्र सिंह व हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार ने साइबर अपराध व ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला। अधिवक्ता हर्ष बागड़ी और जीवन सिंह ने नशा मुक्ति व नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूक किया।