फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Explain the benefits of new farming methods in wheat and paddy

Kaithal News: गेहूं और धान में नई खेती विधियों के बताए फायदे

Wed, 14 Jan 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 14 Jan 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Explain the benefits of new farming methods in wheat and paddy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। खंड के गांव माजरा में फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइजेशन और खेती विरासत मिशन के सहयोग से फील्ड स्कूल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर किसानों को गेहूं और धान की आधुनिक खेती तकनीक के बारे में जानकारी दी गई।

जिला कॉर्डिनेटर सुभाष चंद्र ने बताया कि फील्ड स्कूल में किसानों को गेहूं की ट्रिपल ऐस विधि, सतही बिजाई तकनीक, और धान की डीएसआर विधि के फायदे समझाए गए। उन्होंने बताया कि इन विधियों के प्रयोग से: धान के अवशेष के साथ गेहूं की बिजाई संभव है ः फसल में पानी की खपत कम होती है। खरपतवार नियंत्रण आसान हो जाता है। गेहूं में लॉजिंग नहीं होती ः भूमि की सेहत में सुधार होता है।
विज्ञापन


सुभाष चंद्र ने कहा कि फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइजेशन और खेती विरासत मिशन का उद्देश्य अनूठी खेती प्रणालियों को आधुनिक तकनीक और सतत प्रथाओं से सशक्त बनाना है, जिससे ग्रामीणों की आजीविका सुधरे और पर्यावरणीय संतुलन भी स्थापित हो। उन्होंने कहा कि सप्राकृतिक खेती जैसी प्रगतिशील पद्धतियों को उजागर किया गया है, जो इस सहयोग की नींव बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस नई साझेदारी के माध्यम से भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में नई हरित क्रांति की उम्मीद है, जहां पारंपरिक खेती और आधुनिक विज्ञान मिलकर भविष्य की खाद्य सुरक्षा को भी लाभान्वित करेंगे। फील्ड स्कूल में गोपाल, साहिल, प्रवीन, सुभाष, ईश्वर, किताब, राजपाल, बलराज, गुलाब, संदीप, राजकुमार, दलबीर, विकास किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed