फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   EVM training given to officers and employees

Kaithal News: अधिकारियों, कर्मचारियों को दिया ईवीएम का प्रशिक्षण

Wed, 28 Aug 2024 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 28 Aug 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
EVM training given to officers and employees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जींद रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के हॉल में मंगलवार को विधानसभा चुनाव-2024 के तहत चुनाव प्रक्रिया से जुडे़ अधिकारियों व कर्मचारियों को ईवीएम व वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया।

मास्टर ट्रेनरों ने चुनाव को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने को लेकर उपस्थित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मतदान से एक दिन पहले निर्धारित बूथ पर पहुंचना होगा। जिस भी स्कूल/धर्मशाला/सामुदायिक केंद्र आदि में पोलिंग बूथ बनाया गया है, उसकी परिधि से 200 मीटर की दूरी पर ही राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की ओर से निर्धारित आकार में टेंट लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


यदि किसी बूथ के बाहर मतदाताओं की लाइन लगी हो तो सभी के नियमानुसार वोट डलवाना सुनिश्चित करें। पीओ द्वारा चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार ही चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी फार्म भरें जाते हैं, उस पर पोलिंग एजेंट के हस्ताक्षर अवश्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान सभी अधिकारियों को ट्रेनर्स ने बताया कि वे मतदान से एक घंटा पहले मॉक पोल की प्रक्रिया को एजेंटों की मौजूदगी में पूरा करें। इस प्रक्रिया को नोटा (नन ऑफ द अबव) सहित 50 वोटों को समान रूप से बांटकर पूरा किया जाना चाहिए। मॉक पोल के दौरान किए गए वोट व वीवीपैट से निकलने वाली पर्चियों व कंट्रोल यूनिट में कुल वोट का मिलान होने पर पोलिंग एजेंट के हस्ताक्षर जरूर कराएं।


मॉक पोल के बाद इसका रिकॉर्ड भी रखें। मॉक पोल की स्लिप के पीछे मुहर लगाकर उसे काले रंग के लिफाफे में सील बंद करके रखें। मास्टर ट्रेनरों ने बताया कि चुनाव के दौरान ईवीएम खराब होने की स्थिति में नियमानुसार कार्य करें और एआरओ को सूचित करें। यदि मतदान के दौरान बीयू / सीयू खराब होता है तो पूरा सेट बदलना जरूरी है। जबकि वीवीपैट खराब होने की स्थिति में केवल वीवीपैट बदलना जरूरी है।

इस मौके पर डीईओ विजय लक्ष्मी, डीईईओ सरोज के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed