{"_id":"67759b93cdabb55f40083fda","slug":"every-person-connected-through-digital-medium-is-the-target-of-cyber-thugs-kaithal-news-c-18-1-knl1004-551729-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डिजिटल माध्यम से जुड़ हर व्यक्ति साइबर ठगों के निशाने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डिजिटल माध्यम से जुड़ हर व्यक्ति साइबर ठगों के निशाने पर
Thu, 02 Jan 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 02 Jan 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम ने बुधवार को पंचायत भवन गांव सांघन में साइबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत साइबर अपराधों पर जागरूक किया।
इस दौरान साइबर क्राइम थाना से पीएसआई शुभ्रांशु की टीम ने बताया कि समझाया कि साइबर ठगों के निशाने पर हर वह आदमी है, जो किसी भी डिजिटल माध्यम से जुड़ा है। फिर चाहे वह इंटरनेट मीडिया हो या फिर इंटरनेट बैंकिंग। साइबर ठग इंटरनेट मीडिया के जरिए लोगों के पास किसी एप्लीकेशन के माध्यम से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते हैं। वह उनसे दोस्ती करके धीरे-धीरे उनके बारे में समस्त जानकारियां जुटा लेते हैं। इसके बाद शातिर उनको ठगी का शिकार बनाने से नहीं चुकते।
आमजन सोशल मीडिया पर आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर कैथल पुलिस एवं एक्स पर साइबर दोस्त को लाइक करके साइबर क्राइम से संबंधित सभी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि आधुनिकता के युग में आज हर क्षेत्र का डिजिटलकरण हो गया है जिसके कारण आम नागरिकों को जहां इस कारण बहुत लाभ हुआ है वही अपराधी किस्म के लोग इसमें सेंध लगाकर साइबर क्राइम कर आम आदमी के साथ रोज नित नए तरीके अपनाकर फ्रॉड कर रहे हैं, इन्हें रोकने के लिए हम सबको मिलकर साझे प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने सभी से अपील की कि वे किसी भी प्रकार से प्राप्त हुए लिंक को ना खोले और किसी भी फोन कॉल, संदेश, ईमेल इत्यादि पर दिए गए प्रलोभन या विश्वास में आकर अपनी कोई भी निजी जानकारी किसी के साथ सांझा ना करे। ऑनलाइन खरीदारी करते समय विशेष तौर पर सावधानी बरते व सतर्क रहकर एडवांस पे ना करें।
उन्होंने बताया कि सहायता करने के लिए यदि कोई बैंक, बिजली निगम, टेलीफोन एक्सचेंज, आयकर या किसी भी विभाग का कर्मचारी बताकर आपसे कोई जानकारी मांगता है तो आप उसे अपनी कोई भी जानकारी ना दें।
पीएसआई शुभ्रांशु की टीम ने बताया कि साइबर ठग लोगों की निजी फोटो/बैंक खातों से संबंधी जानकारी भी एकत्रित कर लेते हैं और अपने जाल में फंसाकर उनके खाते में जमा पूंजी को खाली कर देते हैं। ऐसे में इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि सभी अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट व बैंकिंग एप को सुरक्षित लॉक करके रखें तथा अपनी निजी जानकारी को किसी भी व्यक्ति से सांझा करने से बचें।
टीम ने बताया कि अपने पासवर्ड स्ट्रांग रखें तथा किसी के साथ ओटीपी या अन्य जानकारी साझा ना करें तथा किसी भी प्रकार की एप को सतर्कता के साथ यूज करें। सर्विस डिलीवरी टोल फ्री नंबर गुगल पे सर्च करते समय नंबर ऑफिसियल वेबसाइट से ही ले। अगर लापरवाही के कारण कोई साइबर ठगी का शिकार हो जाता है तो राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवाएं।