{"_id":"6615b6d520e81715790ff274","slug":"every-disabled-person-should-vote-to-strengthen-democracy-kaithal-news-c-18-1-knl1004-365205-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: लोकतंत्र मजबूत बनाने के लिए हर दिव्यांग करे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: लोकतंत्र मजबूत बनाने के लिए हर दिव्यांग करे मतदान
Wed, 10 Apr 2024 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 10 Apr 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को पट्टी अफगान गांव स्थित गुरु दिव्यांग बृहस्पति आश्रम में दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष शिविर लगाया। इस दौरान दिव्यांगजनों को नए वोट बनवाने के लिए जागरूक किया गया। समझाया कि लोकतंत्र मजबूत बनाने के लिए हर दिव्यांग मतदान जरूर करे।
साथ ही मतदान के दौरान भारत निर्वाचन आयोग की ओर से दिव्यांग मतदाताओं को दी जाने वाले सुविधाओं के बारे में जानकारी भी दी गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं दिव्यांगजन वोटर नोडल अधिकारी सत्यवान ढिलौड़ ने बताया कि जिले में 7580 दिव्यांग मतदाता हैं। कैथल विधानसभा क्षेत्र में 2263, कलायत विधानसभा क्षेत्र में 2124 दिव्यांग मतदाता हैं। गुहला एवं पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में 1682 एवं 1511 दिव्यांग मतदाता हैं।
उन्होंने बताया कि स्वीप (सिस्टमैटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्ट्रॉल पार्टिसिपेशन) अभियान के तहत वोट प्रतिशत बढ़ाने एवं मतदाताओं को उनके मत के प्रति जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन प्रयास कर रहा है। मंगलवार को पट्टी अफगान गांव स्थित गुरु दिव्यांग बृहस्पति आश्रम आयोजित कार्यक्रम में दौरान नए वोट बनाने के साथ-साथ दिव्यांग मतदाताओं को फार्म 12 डी के बारे में जानकारी दी गई। जो दिव्यांग मतदाता बूथ पर जाकर वोट नहीं डालना चाहते, उनके मतदान करने के लिए चुनाव कार्यालय की ओर से फार्म भरवाए जाएंगे, उनकी सहमति देने के उपरांत ही मतदान की व्यवस्था के लिए टीम का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दिव्यांगों को सक्षम एप के माध्यम से पोलिंग बूथ पर व्हीलचेयर, रैंप व मतदान बूथ तक लाने व वापस छोड़ने सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जागरूक किया गया। इस अवसर पर गुरु दिव्यांग बृहस्पति आश्रम के प्रधान सुरेश शर्मा, डाॅ. शमशेर सिंह, महावीर ढुल, नरेश कुमार, चुनाव कार्यालय से सचिन, प्रवेश कुमार, बीएलओ संतोष, रजनी, दीपक आदि मौजूद थे।