फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Every BJP worker is excited about assembly elections: Barala

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा का हर कार्यकर्ता है उत्साहित: बराला

Tue, 09 Jul 2019 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Every BJP worker is excited about assembly elections: Barala
कलायत। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि सत्ता सुख मलाई की मंशा रखने वाले नेताओं की भाजपा में इंट्री नहीं होगी। राष्ट्रहित और जनहित की भावना रखने वालों को भाजपा के कारवां में शामिल किया जाएगा। सरकार की पारदर्शी नीतियों के कारण तेजी से अन्य दलों के नेताओं का रुझान भाजपा की तरफ बढ़ रहा है। इस श्रृंखला में विभिन्न दलों के कई दिग्गज उनके संपर्क में हैं। प्रदेशाध्यक्ष मंगलवार को कलायत में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सभी तीन मंडलों कलायत, बालू और राजौंद की बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा में आएंगे। इस दौरान वे 3 लाख से अधिक पन्ना प्रमुखों को चुनाव से पहले सम्मानित करेंगे। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जो कार्ययोजना तय की गई है उसके तहत अगस्त माह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश में आशीर्वाद यात्रा शुरू करेंगे। इसे माध्यम से वे सभी वर्गों से पुन: सरकार बनाने का आशीर्वाद लेंगे। हरियाणा प्रदेश में जिस प्रकार के राजनैतिक हालात बने हैं उसमें कांग्रेस, इनेलो, जजपा और अन्य दल स्वयं को बेहद कमजोर पा रहे हैं। इनके लिए अपने-अपने संगठनों को खड़ा करना तो दूर की बात दल छोडक़र जा रहे पदाधिकारी व कार्यकर्र्ताओं को भी नही रोक पा रहे। बराला ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा का हर कार्यकर्ता उत्साहित है। राज्य में 290 मंडलों की बैठकों के लिए मुख्यमंत्री, प्रदेशाध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री, सांसद, हरियाणा के मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं की जिम्मेवारी लगाई गई है। इन बैठकों का सिलसिला 15 जुलाई तक पूर्ण होगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि संगठन की नीतियों के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ पार्टी सामाजिक सरोकार में अपना महत्वपूर्ण किरदार अदा कर रही है। हर बूथ पर पांच पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है। इस कदम से हरी-भरी हरियाली वाले हरियाणा प्रदेश को नई पहचान मिलेगी।
विज्ञापन

कलायत के निर्दलीय विधायक जयप्रकाश पर ली चुटकी
बराला ने आजाद विधायक जयप्रकाश पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भाजपा से दूर रहने वाले भी सरकार की विकास नीतियों की प्रशंसा कर रहे हैं। वह सबका विश्वास जीतने का बड़ा उदाहरण है। भाजपा स्वार्थी और नि:स्वार्थ सोच का आंकलन कर अन्य दलों से जुड़े नेताओं को अपने साथ मिलाएगी। टिकट या किसी अन्य निजी शर्त पर पार्टी में आने का वहम नेता दिल से निकाल दें। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, प्रांतीय उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा, कमलेश ढांडा, शकुंतला वजीर खेड़ा, राजू कौशिक, राकेश कांसल, संजीव राणा, राजेश बिढाण, सलिंद्र राणा, बैशाखी राम, राजीव राजपूत, सतीश धीमान, सोमनाथ राणा, राममेहर कुराड़, धर्मपाल धीमान, श्याम लाल बात्ता, प्रोफेसर सुखदेव कुंडू, वासुदेव शर्मा, पेरवीण बढ़सीकरी और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed