{"_id":"64cc0822759383f0a103c016","slug":"even-after-the-fourth-preference-list-50-percent-seats-are-vacant-kaithal-news-c-245-1-kht1002-2734-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चौथी वरीयता सूची के बाद भी 50 प्रतिशत सीटें खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चौथी वरीयता सूची के बाद भी 50 प्रतिशत सीटें खाली
Fri, 04 Aug 2023 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
कैथल। प्रदेश की आईटीआई में जून से दाखिला प्रक्रिया जारी है। अभी तक कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने तीन वरीयता सूची जारी की है, लेकिन इनमें भी तक दाखिल महज 50 प्रतिशत ही हुए हैं। कुल मिलाकर युवा आईटीआई में प्रवेश के लिए रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
जिन विद्यार्थियों के नाम आईटीआई की चौथी वरीयता सूची में आए हैं, वे चार अगस्त तक दाखिले के लिए फीस जमा करा सकते हैं। उधर, विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जो विद्यार्थी दाखिले वंचित रह गए हैं, उनके लिए एक बार फिर आवेदन लिए जा सकते हैं ताकि आईटीआई में अधिक से अधिक सीटों पर दाखिला हो सके।
गौरतलब है कि आईटीआई में 1200 सीटों के लिए दाखिले के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। अब तक चार वरीयता सूची आईटीआई में लग चुकी है, जिनमें नाम आने के बाद विद्यार्थियों ने सीटों के मुताबिक 50 प्रतिशत विद्यार्थियों ने ही दाखिले के लिए फीस जमा कराई है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जो विद्यार्थी दाखिले वंचित रह गए हैं, उनके लिए एक बार फिर आवेदन लिए जा सकते हैं ताकि आईटीआई में अधिक से अधिक सीटों पर दाखिला हो सके।
विज्ञापन
राजकीय आईटीआई कैथल के प्रधानाचार्य सतीश मच्छाल ने बताया कि अब तक चार वरीयता सूची जारी हो चुकी है। जिनमें 650 विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए फीस जमा करा दी है। जिन युवाओं ने अभी तक दाखिले के लिए आवेदन नहीं किया है, उनके लिए एक बार फिर से आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। उन्होंने बताया कि आईटीआई में कुल 1200 सीटें दाखिले के लिए निर्धारित है। अभी भी युवा आवेदन करके दाखिला ले सकते हैं।
पंजीकृत मोबाइल नंबर जरूर साथ लाएं विद्यार्थी
चौथे चरण में सीट अलॉटमेंट के बाद मूल दस्तावेजों की जांच करवाने के दौरान विद्यार्थियों को आवेदन पत्र में भरा मोबाइल नंबर साथ लेकर आना होगा। दाखिला प्रक्रिया के दौरान ओटीपी पंजीकृत नंबर पर आता है। ऐसे में मोबाइल साथ में न होने से ओटीपी एक्सपायर हो जाता है जिसके बाद ओटीपी दोबारा जनरेट करना पड़ता है, जिसमें समय ज्यादा लगता है।