फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Enthralled the devotees by singing bhajans

Kaithal News: भजन गाकर श्रद्धालुओं को किया मंत्रमुग्ध

Thu, 06 Mar 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 06 Mar 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Enthralled the devotees by singing bhajans
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। नगर के स्वर्गद्वार शिव मंदिर में मंगलवार रात्रि को भगवान हनुमान का भव्य संकीर्तन हुआ। इस आयोजन में भजन गायक प्रवेश व अन्य ने भगवान हनुमान के भजन गाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की धुन पर भक्त भाव-विभोर होकर झूम उठे।

मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश वृंदावन वालों ने भगवान हनुमान जी की महिमा पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जो भी सच्चे दिल से भगवान हनुमान जी की अाराधना करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
विज्ञापन


भगवान हनुमान जी की महिमा अपार है। वे भक्तों के संकट हरने वाले, अंजनी पुत्र, पवनपुत्र और भगवान शिव के अवतार माने जाते हैं। उनकी भक्ति से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और जीवन में सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान जी शक्ति, बुद्धि और पराक्रम के प्रतीक हैं। उनकी कृपा से भूत-प्रेत बाधा समाप्त हो जाती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। संकीर्तन के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर संगीत बंसल, ओमप्रकाश रहेजा, अमर मदान, वीरेंद्र मदान, दीपक कथूरिया सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed