फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Encroachment jam near old bus stand

Kaithal News: पुराने बस स्टैंड के पास अतिक्रमण से लग रहा जाम

Mon, 29 May 2023 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 29 May 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Encroachment jam near old bus stand
कैथल। शहर में पुराना बस स्टैंड के पास अतिक्रमण होने के कारण जाम लग रहा है। दुकान के बाहर रखा सामान और आडे़-तिरछे खड़े वाहनों के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। डिवाइडर के दोनों तरफ आधे से ज्यादा सडक़ पर वाहन खड़े होने की वजह से संकरी हो रही है। क्षेत्र के लोगों और वाहन चालकाें ने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वर्ष 2018 में पुलिस व नगर परिषद की टीम ने मिलकर पुराने बस स्टैंड से लेकर पिहोवा चौक व कमेटी चौक तक अतिक्रमण और अवैध पार्किंग को हटवाया था। इसके एक बार तो स्थिति में सुधार हुआ, लेकिन अब फिर से रोजाना जाम लग रहा है। दुकानदारों ने दुकानों के बाहर कई-कई फुट तक सामान रखा हुआ है और उसके आगे अपने वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे अन्य वाहनों को वहां से निकलने के लिए पूरा रास्ता नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन

शहरवासी सुरेंद्र, रमन, रवि गोयल, नरेश कुमार व सतीश ने बताया कि जाम के कारण सबसे ज्यादा परेशानी गर्मी के मौसम में होती है। करीब आधे-आधे घंटे तक लोगों को धूप में खड़े होकर वाहनों के निकलने का इंतजार करना पड़ता है। जब तक पुलिस कर्मचारी वहां होते हैं, तब तक तो स्थिति नियंत्रण में रहती है। उसके बाद जाम के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। ट्रैफिक एसएचओ रमेश कुमार ने बताया कि जल्द ही शहर की सभी सडक़ों से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में वे नगर परिषद के अधिकारियों से बातचीत करेंगे। पहले दुकानदारों को समझाया जाएगा, अगर फिर भी सडक़ों से सामान व वाहन नहीं हटाए तो उसे जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed