फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Employees union upset due to release of incomplete promotion list

Kaithal News: अधूरी पदोन्नति सूची जारी होने से कर्मचारी संघ खफा

Fri, 03 Jan 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 03 Jan 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Employees union upset due to release of incomplete promotion list
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार देर सायं पदोन्नति सूची जारी कर 15 डिप्टी सुपरिटेंडेंट को सुपरिटेंडेंट बनाया गया है जबकि शिक्षा विभाग फील्ड में 30 पद सुपरिटेंडेंट के खाली थे। प्रमोशन की बाट जोह रहे तीन डिप्टी सुपरिटेंडेंट तो रिटायर ही हो गए। जारी प्रमोशन लिस्ट में भी एक डिप्टी सुपरिटेंडेंट रिटायर हो गए हैं। कर्मचारी संघ ने इसे आधी अधूरी सूची बताकर नाराजगी जताई है।

गौरतलब है कि हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन संबंद्ध सर्व कर्मचारी संघ प्रतिनिधिमंडल और राज्य प्रधान संदीप सांगवान की अध्यक्षता में गत 24 दिसंबर को डायरेक्टर के साथ शिक्षा सदन पंचकूला में वार्ता बैठक के दौरान सहमति बनी थी कि 31 दिसंबर तक डिप्टी सुपरिटेंडेंट व सुपरिटेंडेंट के सभी खाली पदों पर पदोन्नति सूची जारी कर दी जाएगी तथा कोई भी पद रिक्त नहीं रहेगा। इस बीच मंगलवार को देर शाम सूची जारी कर दी गई। कर्मचारी संघ इस सूची को आधा-अधूरा बता रहे हैं। साथ ही इसे शिक्षा विभाग की मनमानी बताते हुए कहा कि डिप्टी सुपरिटेंडेंट से सुपरिटेंडेंट के पद पर आधी-अधूरी पदोन्नत सूची जारी की गई है।
विज्ञापन


कर्मचारी संघ मांगपत्र में शामिल सभी मांगों को पूरा करवाने के लिए विरोध प्रदर्शन की रणनीति तैयार करने में जुट गए हैं। उनका कहना है कि समय रहते सभी खाली पदों पर प्रमोशन की जाती तो रिटायर होने वाले कर्मियों को भी इसका लाभ मिल
विज्ञापन
विज्ञापन


सकता था।

शिक्षा विभाग फील्ड में असिस्टेंट, स्टेटिकल असिस्टेंट, डिप्टी सुपरिटेंडेंट, सुपरिटेंडेंट के आज भी 50 प्रतिशत पद रिक्त पड़े है, जिससे बीईओ, डीईईओ व डीईओ दफ्तर में काम पेंडिंग रहते है। शिक्षा सदन में काम करने वाले मिनिस्ट्रियल स्टाफ कर्मियों की प्रमोशन तो समय पर की जाती है तथा एक पद खाली होने पर भी उसी पद को शीघ्र भर दिया जाता है, लेकिन शिक्षा विभाग फील्ड में वर्षो से पद खाली पड़े रहते हैं।

कर्मचारी संघ के महासचिव हितेंद्र सिहाग ने कहा कि शिक्षा विभाग फील्ड में 32 साल नौकरी करने के बाद क्लर्क असिस्टेंट बनता है, फिर पांच साल बाद डिप्टी सुप्रीडेंट, तीन साल बाद सुपरिटेंडेंट पद पर प्रमोट होता है, अगर क्लर्क से असिस्टेंट की प्रमोशन ठीक समय पर कर दी जाए तो प्रमोशन के अवसर बढ़ सकते है। सीनियर सेकेंडरी स्कूल में असिस्टेंट, बीईओ दफ्तर में स्टेटिकल असिस्टेंट व डिप्टी सुपरिटेंडेंट तथा डीईईओ दफ्तर में सुपरिटेंडेंट व डीईओ दफ्तर में स्थापना अधिकारी का पद स्वीकृत किया जाए, जिससे प्रमोशन के अवसर


बढें, कार्य में पारदर्शिता आए एवं समय पर निपटान हो।

ये डिप्टी सुपरिटेंडेंट से सुपरिटेंडेंट पद पर हुए प्रोन्नत

अफसरशाही की ओर से की जा रही वादाखिलाफी व कर्मियों के शोषण के खिलाफ शिक्षा विभाग फील्ड कर्मियों में भारी रोष है और वे मांगपत्र में शामिल मांगों को पूरा करवाने के लिए 30 जनवरी को डायरेक्टर दफ्तर पंचकूला पर हल्ला बोल प्रदर्शन करेंगे, जिसकी व्यापक तैयारियों को लेकर ब्लॉक व जिला स्तर पर सम्मेलन किए जा रहे हैं। सांगवान ने बताया कि मुकेश कुरुक्षेत्र, विजय सिंह रेवाड़ी, राजबाला पानीपत, बिरेंद्र यादव गुरूग्राम, देवेंद्र सिंह रेवाड़ी, विनय गुरूग्राम, नरेंद्र सिंह पानीपत, रणबीर सिंह गुरूग्राम, बाबूलाल नारनौल, जुगेश कुमारी करनाल, सुलोचना जींद, सुनील कुमारी झज्जर, अजय गुरूग्राम, रोहताश फतेहाबाद, दिनेश फरीदाबाद डिप्टी सुपरिटेंडेंट से सुपरिटेंडेंट पद पर प्रोन्नत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed