{"_id":"68a77ed40241471d500e4f29","slug":"employees-presented-their-side-in-the-high-court-next-hearing-will-be-on-28th-kaithal-news-c-18-1-knl1004-720553-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हाईकोर्ट में कर्मियों ने रखा पक्ष, 28 को होगी अगली सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हाईकोर्ट में कर्मियों ने रखा पक्ष, 28 को होगी अगली सुनवाई
Fri, 22 Aug 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। प्रदेशभर में 141 जल व स्वच्छता सहायक कर्मियों को हटाने के सरकार के फैसले पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। प्रभावित कर्मियों ने मंगलवार को अदालत में अपना पक्ष रखा। अब हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 28 अगस्त को निर्धारित की है।
उल्लेखनीय है कि इन कर्मियों का वेतन न मिलने को लेकर पहले से ही केस हाईकोर्ट में विचाराधीन है। हाल ही में कोर्ट ने सरकार को वेतन जारी करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद सरकार ने 16 अगस्त को आदेश जारी कर पांच सितंबर से सेवाएं समाप्त करने का नोटिस दे दिया। नोटिस को गलत ठहराते हुए कैथल जिला सलाहकार दीपक कुमार व झज्जर के श्याम सिंह ने संयुक्त रूप से नई याचिका दायर की है। संवाद