फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Eletricity bills create panic for cosumers

बिजली निगम ने बिल अपडेट नहीं किए, खामियाजा उपभोक्ता भुगत रहे

Fri, 25 Jul 2014 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Fri, 25 Jul 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
कैथल। बिजली निगम के लिए जहां डिफॉल्टर सिरदर्द बने हुए हैं। वहीं जो लोग सुचारु रूप से बिल दे रहे हैं उनके लिए निगम सिरदर्द बना हुआ है। बिजली निगम ने बीते कई माह के जमा हुए बिलों को सिस्टम पर अपडेट नहीं किया है, जिस वजह से पुराने बिलों की राशि नए बिलों में जुड़कर आ रही है और उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बिल अदा करने वाले उपभोक्ता ठेकेदारी प्रथा के माध्यम से वितरित होने वाले बिलों को लेकर परेशानी में हैं। शहर में भारी संख्या में ऐसे उपभोक्ता है, जिनके बिलों में पिछले अदा कर दिए गए बिल की राशि भी जुड़कर आई है। जब वे बिल जमा करवाने के लिए जाते हैं तो उनसे पिछले बिल की रसीद दिखाने के लिए कहा जाता है। ऐसे में उपभोक्ताओं को बिजली विभाग के चक्कर काटने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


‘सोलह हजार रुपये जोड़कर भेजा बिल’
कैथल के करनाल रोड पर अस्पताल संचालक डा. राजेश गोयल, करनाल रोड निवासी सतीश कुमार सहित कई अन्य उपभोक्ताओं ने कहा कि बिजली के बिलों में पिछले बिलों की राशि जोड़कर भेजी जा रही है। डा. राजेश गोयल ने बताया कि उनके अस्पताल के बिल में पिछले छह माह से यह समस्या पेश आ रही है। पहला बिल भरने के बाद जब दो माह पूर्व बिल आया था तो उसमें पहले बिल की राशि जुड़ी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब दूसरा बिल भरने गए तो पिछली रसीद दिखाकर पुरानी राशि कटवानी पड़ी। इसके बाद अब फिर से लगातार तीसरे बिल में 16 हजार रुपये से ज्यादा पिछला बिल जोड़कर भेज दिया गया। उन्होंने इस संबंध में जब बिजली कार्यालय जाकर बात की तो वहां कर्मचारी ने कहा कि अपनी पिछली रसीद लेकर आओ।

इसके बाद फिर से उन्होंने पिछली रसीद दिखाई, तब जाकर उनका बिल ठीक हुआ। उन्होंने इस संबंध में विभाग की शिकायत शाखा में भी शिकायत की है। यही स्थिति शहर के काफी संख्या में लोगों की है। जो विभाग के चक्कर काटने पर मजबूर हैं।


बिलिंग एजेंसी के बदलने से परेशानी : अभियंता

इस संबंध में बिजली विभाग के एसए धर्मप्रकाश ने कहा कि बिल के लिए एजेंसी तब्दील की गई है। जिस कारण कुछेक तिथियों में पिछली बार जो बिल जमा हुए थे, वे अपडेट नहीं हो पाए। इस वजह पुरानी राशि जुड़कर आ गई है। ऐसे बिलों को मौके पर ही ठीक करके बिल जमा करवाए जा रहे हैं। शीघ्र ही यह डाटा अपडेट हो जाएगा। इसके बाद परेशानी नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed