फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Electricity workers protest against formation of Agri Discom

Kaithal News: एग्री डिस्कॉम बनाने के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने की नारेबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Electricity workers protest against formation of Agri Discom
गेट मीटिंग के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते बिजली कर्मचारी। विज्ञ​प्ति
राजौंद। राजौंद विद्युत प्रसार निगम कार्यालय के प्रांगण में सोमवार को सुबह 9 से 11 बजे तक बिजली कर्मचारियों ने रोष स्वरूप गेट मीटिंग का आयोजन किया। गेट मीटिंग संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर सरकार व मैनेजमेंट की वादा खिलाफी के विरोध में आयोजित की गई। इस दौरान कर्मचारियों ने एचईआरसी द्वारा समानांतर वितरण प्रणाली का लाइसेंस देने और अलग से एग्री डिस्कॉम बनाने के प्रस्ताव के विरोध में रोष जताते हुए संबंधित प्रतियां जलाकर प्रदर्शन किया। गेट मीटिंग की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान अश्विनी ढांडा ने की, जबकि संचालन सब यूनिट कैशियर रोहतास शर्मा ने किया। कर्मचारियों ने सरकार व बिजली निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। इस अवसर पर यूनिट पुंडरी के वरिष्ठ प्रधान कुलदीप बनवाला, गुरदेव, सब यूनिट सचिव, मुकेश कोटड़ा, सह-सचिव प्रवीण कोटड़ा, राजेंद्र, दीपक, अनील, योगेश, लाला, मोहित, सुरेश, विकास, सुरेंद्र, जगदीश, जेई साहब सिंह, रितु और नीतू सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

गेट मीटिंग के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते बिजली कर्मचारी। विज्ञप्ति

गेट मीटिंग के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते बिजली कर्मचारी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed