{"_id":"674e188d911c6b23e20a2d04","slug":"electricity-workers-again-showed-anger-kaithal-news-c-18-1-knl1004-531946-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बिजली कर्मचारियों ने फिर दिखाया गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बिजली कर्मचारियों ने फिर दिखाया गुस्सा
Tue, 03 Dec 2024 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 03 Dec 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। 65 फील्ड कर्मचारियों की दफ्तर में ड्यूटी पर लगाने के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने सोमवार को फिर प्रदर्शन किया। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन कैथल यूनिट के सदस्यों ने कहा कि सरकार ने जिन बिजली कर्मचारियों को फील्ड के लिए रखा है, अधिकारियों ने उन्हें दफ्तर मे बैठा रखा है।
नाराजगी जताते हुए कहा कि इसके विरोध में लगभग सप्ताह भर से वर्कर यूनियन के बैनर तले फील्ड स्टाफ के कर्मचारी पिहोवा चौक के विद्युत भवन पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। छठे दिन भी विरोध में कर्मचारियों ने विद्युत भवन पर प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया।
प्रदर्शन और गेट मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए सिटी दो के जेई संदीप ने कहा कि जिन कर्मचारियों के ऑर्डर फील्ड में हुए है। उनको ऑर्डर नोट करवाए जाएं और अगर नोट नहीं करते तो उनकी चार्जशीट बनाई जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी इनकी ऑफिस में बैठे हुए की हाजिरी भेजते हैं तो उनकी भी चार्जशीट बनाई जाए। अगर समय रहते इन ऑर्डरों को लागू नहीं किया गया तो यूनियन आने वाले समय में आंदोलन को और ज्यादा तेज किया जाएगा।
यूनियन के कैथल यूनिट प्रधान अमनदीप बनवाला ने आरोप लगाते हुए बताया कि कैथल सर्कल में फील्ड के 65 कर्मचारियों की ड्यूटी अधिकारियों ने दफ्तर में लगाई हुई है। जो उनके लिए बिचौलिए का काम करते हैं। इन कर्मचारियों में एएलएम, लाइनमैन और फोरमैन शामिल हैं। कहा कि अगर अधिकारियों ने जल्द कोई कार्रवाई नहीं की तो यूनियन लघु सचिवालय में प्रदर्शन करेगी और डीसी को ज्ञापन भी देगी। यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में परिवहन मंत्री अनिल विज से भी मिलेंगे और उन्हें इस समस्या से अवगत करवाएंगे।
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता सोमवीर भालोठिया का कहना है कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। इस बारे में संबंधित एक्सईएन ही बता सकते हैं। एक्सईएन कैथल मनीष का कहना है कि कर्मचारियों की मांग नाजायज है। ऑफिस में बैठने वाले कर्मचारियों की कमी है और उनके पास फील्ड में स्टाफ जरूरत से ज्यादा है। इसलिए कुछ कर्मचारियों को ऑफिस में लगाया गया है ताकि लोगों के काम होते रहें।