फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Electricity employees' protest continues for the 10th day

Kaithal News: बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन 10वें दिन भी जारी

Sat, 18 Apr 2026 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 18 Apr 2026 03:46 AM IST
विज्ञापन
Electricity employees' protest continues for the 10th day
अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कर्मचारी।
गुहला चीका। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा सब यूनिट चीका की गेट मीटिंग दसवें दिन की जारी रही। आज की गेट मीटिंग की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान धर्मवीर सिंह व मंच संचालन सब यूनिट सचिव अनुज पारस ने किया। धर्मवीर सिंह ने कहा कि राजेश शर्मा को ड्यूटी के दौरान ब्रेन स्ट्रोक आ गया था। ड्यूटि के दौरान इस प्रकार की घटना के बावजूद विभाग ने राजेश का 15 दिन का वेतन काट लिया जोकि सरासर गलत है। धर्मवीर सिंह ने कहा कि कर्मचारियों को लंबे समय से टीपी कीट नहीं दी गई है और लगभग 3 महीने से स्काइलिफ्ट भी काम नहीं कर रहा, जिससे इमरजेंसी कंप्लेंट करने में कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। कर्मचारियों ने कश्मीरी लाल एलडीसी के आर्डर कंज्यूमर क्लर्क की सीट पर करने पर भी विरोध जताया। उन्होंने कहा कि कांटरेक्ट कर्मचारियों की सैलरी देरी से दी जा रही है जबकि विभाग के निर्देशानुसार सैलरी हर माह 7 तारीख तक आनी चाहिए। धर्मवीर सिंह ने कहा कि उपमंडल अधिकारी लगातार तानाशाही रैविया अपनाये हुए हैं। उन्होंने कहा कि यदि कर्मचारियों की मांगों को जल्द नहीं माना गया तो संघर्ष को ओर तेज किया जाएगा। आज की मीटिंग में राज्य सचिव अभिषेक शर्मा, बलजिंदर सिंह, यूनिट प्रधान संदीप सैनी, राकेश कुमार, सुदर्शन कुमार वीरेंद्र कुमार व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed