फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Electricity connections will be provided at awareness camps.

Kaithal News: जागरूकता शिविर में मिलेंगे बिजली कनेक्शन

Thu, 25 Dec 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 25 Dec 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Electricity connections will be provided at awareness camps.
कैथल। डीसी अपराजिता ने कहा कि गांव मूंदड़ी, खुराना, शिमला व ढुंढवा गांव में 27 दिसंबर को बिजली विभाग द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में म्हारा गांव-जगमग गांव योजना के अंतर्गत ग्रामीणों को बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे, वहीं विभिन्न स्कीमों की जानकारी भी दी जाएगी। वह लघु सचिवालय स्थित सभागार में बिजली विभाग के अधिकारियों सहित संबंधित गांवों के सरपंच व पंचों के साथ म्हारा गांव-जगमग गांव व सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर बैठक को संबोधित कर रहीं थीं।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा म्हारा गांव-जगमग गांव व सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। इन योजनाओं को हमें प्रभावी ढंग से कैथल जिला में लागू किया जाना है। डीसी ने बैठक में सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत गांव बालू में 125 से ज्यादा सोलर लगाने पर बेहतरीन और प्रशंसनीय कार्य किया है, जिसके लिए उन्होंने गांव बालू को बधाई भी दी। हरियाणा सरकार द्वारा गांव बालू को एक करोड़ रुपये ईनाम के रूप में भी दिए थे। वहीं इस गांव में सवा करोड़ रुपये सब्सिडी के आबंटित किए गए हैं। उन्होंने सरपंचों व पंचों से अनुरोध किया कि वे भी ग्रामीणों को हरियाणा सरकार की सभी स्कीमों का लाभ प्राप्त करने के लिए जागरूक करें। इस अवसर पर एसडीएम कलायत अजय हुड्डा, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, डीडीपीओ रितू लाठर, डीआईपीआरओ नसीब सिंह सैनी सहित अन्य अधिकारीगण, संबंधित गांव के सरपंच, पंच मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed